Top News: रामाफोसा एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए, आज T20 विश्वकप में भिडेंगी भारत और कनाडा
सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। जो कि अगले 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। रामापोसा को 283 जबकि जूलियस मालेमा सिर्फ 38 वोट मिले हैं। वहीं पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष को चार साल पूरे हो रहे हैं। गलवान झड़प में सबसे बड़ा नुकसान भरोसे का हुआ है। गलवान हिंसा के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तनाव रहा है। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार को कनाडा का सामना करना है। भारत पहले ही लगातार तीन मैच जीतकर सुपर आठ में जगह बना चुका है। अब बात मौसम की। पहाड़ी राज्यों समेत पूरा उत्तर पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया है।
S. Africa: रामाफोसा एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए, जूलियस मालेमा को बड़े अंतर से हराया
सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। जो कि अगले 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। रामापोसा ने अपने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से हराया है। रामापोसा को 283 जबकि जूलियस मालेमा सिर्फ 38 वोट मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
4 Years of Galwan: चीन ने बार-बार तोड़ा देश का भरोसा, अब प्रोपेगेंडा फैला कर सेना के मनोबल को तोड़ने की साजिश
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष को चार साल पूरे हो रहे हैं। गलवान झड़प में सबसे बड़ा नुकसान भरोसे का हुआ है। जिसे 1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद दोबारा हासिल करने में दशकों लग गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार को कनाडा का सामना करना है। भारत पहले ही लगातार तीन मैच जीतकर सुपर आठ में जगह बना चुका है। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी जो कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पहाड़ी राज्यों समेत पूरा उत्तर पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। जम्मू से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड के लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इस वजह से कई यात्री एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर पर होने वाला मरम्मत कार्य आज यानी शनिवार से शुरू होगा। 60 दिनों तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य को चार चरणों में किया जाएगा। हर चरण में फ्लाईओवर के केवल आधे हिस्से को 15-15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
Maharashtra: अजीत से नाता तोड़ शिवसेना संग विधानसभा चुनाव लड़ सकती है भाजपा, तय किया 157 सीटें जीतने का लक्ष्य
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। सूत्रों की मानें तो भाजपा अजीत पवार की एनसीपी से नाता तोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
जी-7 शिखर सम्मेलन: यूरोप के शरणार्थी संकट का हल निकालने पर बनी सहमति, तौर-तरीकों को लेकर उलझन बरकरार
जी-7 देश यूरोप के शरणार्थी संकट का हल निकालने पर सहमत हैं। लेकिन, इसके तौर-तरीकों को लेकर अब भी उलझन बरकरार है। सम्मेलन के दूसरे दिन इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने यूरोपीय देशों में शरणार्थियों व प्रवासियों की आवक घटाने के लिए लिंक्ड टू अफ्रीका समाधान पेश किया। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : चांदनी चौक अग्निकांड में एफआईआर दर्ज, 120 दुकानों को हुआ नुकसान; करोड़ों की हानि
चांदनी चौक अग्निकांड में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग कटरा की दुकानों तक फैल गई। अभी आग पूरी तरह से बुझी नहीं है। लगभग 110-120 दुकानें पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दुनिया की सात सबसे बड़ी और विकसित अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-7 के शिखर सम्मेलन में चीन के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के संकल्प प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस पर भी सहमति जताई कि उन चीनी कंपनियों के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद की है। पढे़ं पूरी खबर...