फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Repair work on Sarita Vihar flyover will start from Saturday

दिल्ली में लाखों लोग होंगे प्रभावित : आज से शुरू होगा सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य, देखें वैकल्पिक रूट

Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी, जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चलती रहेंगी। 

विज्ञापन
Repair work on Sarita Vihar flyover will start from Saturday
सरिता विहार फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में सरिता विहार फ्लाईओवर पर होने वाला मरम्मत कार्य आज यानी शनिवार से शुरू होगा। 60 दिनों तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य को चार चरणों में किया जाएगा। हर चरण में फ्लाईओवर के केवल आधे हिस्से को 15-15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।

विज्ञापन

सरिता विहार फ्लाईओवर पर रोजाना लाखों वाहन दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करते हैं। व्यस्त समय पर यहां वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पहले यह कार्य एक मई से शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी, जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चलती रहेंगी। पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में मरम्मत कार्य होगा, दूसरे चरण में इसी दिशा के बचे हुए आधे फ्लाईओवर की मरम्मत होगी। तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने की दिशा में मरम्मत कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

दो वर्ष से अधिक समय से लंबित है योजना...
अधिकारियों ने बताया कि सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य को अप्रैल 2022 में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंजूरी दी थी। लेकिन यह योजना बीते दो वर्ष से ज्यादा समय से लंबित है। मरम्मत का काम इससे पहले बीते वर्ष जून और जुलाई में निर्धारित किया गया था और तब से इसे कई बार स्थगित कर दिया गया है। 2023 में पीडब्ल्यूडी ने यातायात पुलिस से तीन बार एनओसी के लिए आवेदन किया। अब ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी दी है। मरम्मत का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। ऐसे में हर चरण में 15 दिनों के चार चरणों में पूरे कार्य को विभाजित करते हुए, मरम्मत कार्य के लिए कैरिजवे का आधा हिस्सा एक बार बंद कर दिया जाएगा।

यह काम होंगे...
सरिता विहार फ्लाईओवर का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा वर्ष 2001 में बनाया गया था। मौजूदा समय में इसकी मरम्मत की तत्काल जरूरत है। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य में फ्लाईओवर पर लगी 28 मेटल की प्लेटों में से प्रत्येक बदला जाएगा। इन प्लेटों को चार चरणों में बदला जाएगा, जिसमें प्रत्येक लेन में सात प्लेटें शामिल होंगी। प्रत्येक कैरिजवे को लगभग 30 दिनों के लिए बंद करना होगा। प्लेटों को बदलने के बाद, कंक्रीट का काम और ब्लैकटॉपिंग होगा, उसके बाद क्यूरिंग के लिए लगभग 10 दिन का समय लगेगा।

वैकल्पिक रूट....
-आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में मरम्मत कार्य होने पर आश्रम चौक से बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले वाहन चालक सरिता विहार स्लिप रोड से रोड संख्या 13ए का इस्तेमाल कर आगे से यू टर्न लेकर मथुरा रोड के रास्ते जा सकेंगे। वहीं आश्रम से नोएडा जाने वाले वाहन रिंग रोड से डीएनडी फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

-बदरपुर से आश्रम की दिशा में मरम्मत कार्य होने पर बदरपुर से आश्रम जाने के लिए सरिता विहार फ्लाईओवर स्लिप रोड से ओखला एस्टेट मार्ग, क्राउन प्लाजा होते हुए जा सकेंगे, बदरपुर से महरौली-बदरपुर रोड का इस्तेमाल कर आश्रम जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed