Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Merger Uncertainty Continues: Bhujbal Says Outcome Depends on Sunetra Pawar's Decision;

एनपीसी विलय पर सस्पेंस बरकरार: भुजबल बोले- सुनेत्रा पवार के फैसले के बाद ही निकलेगा कोई नतीजा

Sun, 15 Nov 2026 09:50 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 09:50 AM IST
सार

महाराष्ट्र में एनपीसी के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाओं पर फिलहाल स्थिति साफ होती नजर नहीं आ रही है। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने गेंद अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के पाले में डाल दी है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सुनेत्रा पवार के साथ उनकी मुलाकात में विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन
NCP Merger Uncertainty Continues: Bhujbal Says Outcome Depends on Sunetra Pawar's Decision;
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनपीसी) के दोनों गुटों के विलय को लेकर संशय बरकरार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनपीसी) के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा है कि विलय पर कितनी भी बातचीत हो जाए, जब तक पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार इस बारे में कोई फैसला नहीं लेतीं, तब तक उसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार के साथ उनकी मुलाकात में विलय को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। दूसरी ओर, एनपीसी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता ने विलय की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है।

विज्ञापन


सुनेत्रा पवार के फैसले के बिना नहीं निकलेगा कोई नतीजा: भुजबल
छगन भुजबल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एनपीसी के दोनों गुटों के विलय को लेकर तब तक कोई परिणाम सामने नहीं आएगा, जब तक सुनेत्रा पवार इस पर अपना फैसला नहीं सुना देतीं। उनसे पूछा गया था कि उनकी पार्टी के नेता लगातार विलय की बात कर रहे हैं, जबकि एनपीसी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ऐसी चर्चाओं में हिस्सा नहीं ले रही हैं। इस पर भुजबल ने कहा, ‘‘कितनी भी बातचीत हो जाए, जब तक सुनेत्रा पवार इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं ले लेतीं, तब तक उसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा।’ इससे पहले सुप्रिया सुले ने कहा था कि उनके चचेरे भाई अजित पवार के निधन के बाद उनके लिए दोनों गुटों के विलय की बातचीत समाप्त हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें दूसरे गुट की तरफ से कोई संदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन


सुनेत्रा पवार से मुलाकात में विलय पर बात नहीं हुई : फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा था कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ हुई मुलाकात में एनपीसी के दोनों गुटों के विलय को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनपीसी और एनपीसी (शरदचंद्र पवार) के विलय की चर्चा उन्हें केवल मीडिया के माध्यम से सुनने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, ‘सुनेत्रा ताई सरकारी काम के सिलसिले में मेरे पास आई थीं। विलय को लेकर कहीं कोई चर्चा नहीं हुई। मैं फिर से कहूंगा कि अगर विलय को लेकर कोई बातचीत होती, तो वे (सहयोगी एनपीसी) हमसे (भाजपा से) बात करते, क्योंकि हम सत्ता में साथ हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे साथ किसी विलय के बारे में कोई बात नहीं हुई है। अगर ऐसी कोई बातचीत शुरू हुई होती, तो हमें इसके बारे में बताया गया होता। इस तरह की चर्चाओं के बारे में हम सिर्फ मीडिया में सुनते हैं। इसलिए, इस मुद्दे पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।’ परिसीमन के मुद्दे पर संसद में एनपीसी (शरदचंद्र पवार) के समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने कहा कि बारामती की सांसद सुप्रिया सुले अपनी पार्टी का रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं।

विलय की खबरें पूरी तरह झूठी: एनपीसी (शरदचंद्र पवार)
इस बीच, एनपीसी (शरदचंद्र पवार) की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता प्रवीण कुंटे पाटिल ने दोनों गुटों के संभावित विलय की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी खबरें जानबूझकर फैलाई जा रही हैं, ताकि सूखा, महंगाई, बेरोजगारी, कथित वोट चोरी और महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। पाटिल ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनपीसी (शरदचंद्र पवार) किसी दूसरे राजनीतिक दल में विलय नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आधिकारिक रुख यह है कि जो लोग विलय करना चाहते हैं, उन्हें हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।’’

गौरतलब है कि दोनों गुटों के विलय की अटकलें इस महीने की शुरुआत में तेज हुई थीं। उस समय एनपीसी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद एनपीसी नेता प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार सहित सुनेत्रा पवार गुट के नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी।


अजित पवार की मौत को लेकर लगाए गए पोस्टर
इस बीच, शनिवार को मुंबई और पुणे में कुछ बैनर लगाए गए। इनमें सवाल उठाया गया कि अजित पवार की मौत विमान दुर्घटना में हुई थी या इसके पीछे कोई साजिश थी। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए छगन भुजबल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उनकी नेता हैं। उन्होंने इस मामले में सुनेत्रा पवार के रुख का हवाला देते हुए कहा कि सभी जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी करना उचित होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed