फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ANC’s Ramaphosa returns as President after agreement with other parties for GNU

S. Africa: रामाफोसा एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए, जूलियस मालेमा को बड़े अंतर से हराया

Sat, 15 Jun 2024 07:32 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जोहान्सबर्ग
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जोहान्सबर्ग Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jun 2024 07:32 AM IST
सार

सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं। जो कि अगले 5 सालों तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। रामापोसा ने अपने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से हराया है। रामापोसा को 283 जबकि जूलियस मालेमा सिर्फ 38 वोट मिले हैं।

विज्ञापन
ANC’s Ramaphosa returns as President after agreement with other parties for GNU
सिरिल रामाफोसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण अफ्रीकी संसद ने सिरिल रामाफोसा को एक बार फिर से 5 सालों के लिए राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया है, जबकि उनकी अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) ने एक कुछ पहले हुए आम चुनावों में केवल 40 प्रतिशत वोट ही हासिल किए थे। 

विज्ञापन

रामफोसा ने आर्थिक स्वतंत्रता सेनानियों नेता जूलियस मालेमा के खिलाफ जोरदार जीत हासिल की, जिसे संसद में भी नामांकित किया गया था। रामफोसा को 283 जबकि मालेमा को सिर्फ 44 वोट मिले। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि रामफोसा बुधवार को अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे। शुक्रवार रात जैसे ही चुनाव का परिणाम आया वैसे ही कई दिनों से चली आ रही चुनावी अटकलें भी खत्म हो गईं। 
विज्ञापन


नए गठबंधन का किया गया स्वागत
कुछ लोगों ने दक्षिण अफ्रीकी राजनीति में एक नए युग के रूप में गठबंधन का स्वागत किया, जिनका मानना है कि ये गठबंधन भाईचारे को बढ़ाएगा और बीमार अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।  एएनसी महासचिव फिकिले मबालुला ने मीडिया से कहा कि हमको 60 लाख लोगों ने वोट दिया है, जो चाहते हैं कि हम लोगों के जीवन को बहेतर बनाने के लिए परिवर्तन लाएं। उन्होंने कहा कि एएनसी अकेले ये काम नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed