फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand train mishap updates dhanbad division intercity express fire rumour news in hindi

झारखंड में बड़ा हादसा: ट्रेन में आग की अफवाह पर कूदे कई यात्री, चार लोगों की मौत; हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 14 Jun 2024 09:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 14 Jun 2024 09:44 PM IST
सार

झारखंड के लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री कूद गए। जिस कारण वे एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand train mishap updates dhanbad division intercity express fire rumour news in hindi
भारतीय रेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड के लातेहार में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इस वजह से कई यात्री एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


ट्रेन में आग लगने की फैली अफवाह
जानकारी के मुताबिक सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार किसी यात्री ने आग लगने की अफवाह फैला दी। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के मारे ट्रेन से उतर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोग विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस वजह से चार लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


हादसे के बाद हरकत में आए रेलवे अधिकारी
हालांकि, इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं? इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। इधर जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली सभी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद स्टेशन में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रेलवे अधिकारी इस ट्रेन दुर्घटना के बाद हरकत में आ गए और मौके पर रवाना हो गए। वहीं, रेलवे पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनबाद मंडल के कुमंडीह स्टेशन की घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
 
1.    कमर्शियल कंट्रोल, धनबाद - 0326-2209880
2.    धनबाद स्टेशन - 8756997647
3.    डाल्टनगंज स्टेशन -    79091092320
4.    बरवाडीह स्टेशन - 7485808559
5.    कुमंडीह स्टेशन - 7541813230
6.    गढ़वा रोड स्टेशन - 7091092319

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed