Top News: CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, IT सर्वे पर ब्रिटेन सरकार की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की कक्षा दस और बारहवीं की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है। डेट शीट 2023 के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने समुद्र के बढ़ते जल स्तर को लेकर चिंता जताई है। साथ ही, बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर मंगलवार को आईटी के सर्वे के बाद से माहौल गर्म है। ब्रिटेन की सरकार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
CBSE Exam 2023: सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा आज से, इन दिशा-निर्देश का रखें ध्यान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा आज यानि बुधवार, 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी डेट शीट 2023 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड हाल ही में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए गए थे। स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल लॉग इन आईडी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने थे और उन पर स्कूल प्रिंसिपल को हस्ताक्षर करने और सील यानी मुहर भी लगानी है। सीबीएसई परीक्षा 2023 में हर साल लगभग 35-36 लाख छात्र उपस्थित होते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
UN: मुंबई-न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों को यूएन महासचिव की चेतावनी, समुद्र के बढ़ते जलस्तर को लेकर कही य...
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने चेतावनी दी कि मुंबई और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों को समुद्र के बढ़ते जलस्तर से गंभीर प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि समुद्र के स्तर में वृद्धि अपने आप में एक खतरा है। यह खतरे को बढ़ाने वाला है। गुटेरस 'समुद्र के स्तर में वृद्धि- अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए निहितार्थ' विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की चर्चा में बोल रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
BBC IT surveys: बीबीसी के दफ्तर में अयकर विभाग का सर्वे, ब्रिटेन सरकार ने कहा- मामले की करीब से कर रहे निगरानी
बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर मंगलवार को आईटी के सर्वे के बाद से माहौल गर्म है। इस बीच, ब्रिटेन की सरकार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
Tejas: विदेशों में बढ़ी तेजस की मांग, अर्जेंटीना और मिस्र के साथ बातचीत जारी, कई देशों ने दिखाई दिलचस्पी
अर्जेंटीना और मिस्र भारत से स्वदेशी रूप से विकसित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) 'तेजस' की खरीद में रुचि दिखाने वाले कई अन्य देशों में शामिल हो गए हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के चेयरमैन सीबी अनंतकृष्णन ने मंगलवार को एयरो इंडिया-2023 से इतर कहा कि भारत तेजस विमान की संभावित आपूर्ति के लिए अर्जेंटीना और मिस्र दोनों के साथ बातचीत कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
Adani Group: अदाणी समूह ने कहा- कुल कर्ज की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ रही आय; CEBI ने SC में कही ये...
अदाणी समूह ने मंगलवार को शेयर बाजारों को सूचित किया कि उसकी आय पिछले एक दशक से उसके कुल कर्ज की तुलना में दोगुनी दर से बढ़ रही है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में समूह ने कहा, '2013 से हमारा एबिट्डा (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) 22 फीसदी सीएजीआर (Compound annual growth rate) से लगातार बढ़ा है। साथ ही हमारा कर्ज केवल 11 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ा है।
पढ़ें पूरी खबर...
UK: क्वीन कैमिला नहीं पहनेंगी कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज, दबाव के आगे झुका ब्रिटेन! ये है पूरा विवाद
पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला को सौंपा गया था। लेकिन,अब कैमिला ने इस विवादित ताज को पहनने से इनकार किया है। बकिंघम पैलेस की ओर से इसकी जानकारी दी गई।पढ़ें पूरी खबर...
Weather Update: बढ़ते पारे को तेज हवा ने रोका, दिल्ली-एनसीआर में आज से पारा बढ़ने का अनुमान; ठंड में...
दिल्ली में दो दिनों से उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज हवा से सर्दी अभी बनी हुई है। पारे पर 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा ने ब्रेक लगा रखा है। इस कारण से मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पढ़ें पूरी खबर...
Delhi-Mumbai Expressway : आज से उठा सकेंगे रफ्तार का रोमांच, गुरुग्राम से पिंक सिटी जयपुर महज ढाई घं...
आखिर वह घड़ी आ गई, जिसका मार्च 2019 से इंतजार किया जा रहा था। देश के सबसे लंबे और खूबसूरत दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज से सफर का सपना पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के सोहना से दौसा-लालसोट (बड़कापारा) खंड पर आज से वाहन चालक रफ्तार के रोमांच का आनंद उठा सकेंगे। अब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुरुग्राम से पिंक सिटी जयपुर महज ढाई घंटे में ही पहुंच सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
International Childhood Cancer Day : अब खुद के बोनमेरो से ब्लड कैंसर का इलाज संभव, एम्स-सफदरजंग का अ...
एम्स में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ऑटोलॉगस हेमेटोपोएटिक स्टेम सेल प्रत्यारोपण (एचएससीटी) किया और यह सफल रहा। इसमें मरीज से ही बोन मैरो लेकर उसी में ट्रांसप्लांट किया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
चिंता: साइबर अपराधियों ने देश के पांच लाख से ज्यादा कंप्यूटरों का डाटा चुराया, PMO से लेकर इसरो तक हुए हमले
इस्राइली साइबर सुरक्षा फर्म हडसन रॉक के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में 56,0044 कंम्यूटर कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। भारत के बाद 5.26 लाख ब्राजील, 3.54 लाख इंडोनेशिया और 2.64 लाख अमेरिकी कंप्यूटरों के साथ साइबर अपराधियों ने छेड़छाड़ कर इनका डाटा चुराया है। शीर्ष दस देशों में मिस्र, वियतनाम, तुर्की, फिलीपींस, मेक्सिको और पाकिस्तान भी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर...