फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi asked question during protest: Why is CEC not meeting us, and why is the police stopping 300 MPs?

'लोकतंत्र खतरे में है': राहुल ने पूछा- सीईसी हमसे क्यों मिल नहीं रहे, 300 सांसदों को क्यों रोका जा रहा है?

Tue, 06 Oct 2026 02:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहा है। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग की। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi asked question during protest: Why is CEC not meeting us, and why is the police stopping 300 MPs?
राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता ने राहुल गांधी ने केंद्र बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम लोग लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में लोकसभा-राज्यसभा के 300 सांसद शामिल हुए है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा? 
उन्होंने आगे कहा, 'हम लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके साथियों से मिलना चाहते थे। चुनाव आयोग का काम सही तरीके से चुनाव कराना है, पता नहीं ज्ञानेश कुमार क्यों डरे हैं?
विज्ञापन

अगर लोकसभा-राज्यसभा सांसद से चुनाव आयुक्त नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? एक बात मैं साफ कहता हूं, कोई भी नहीं बचेगा, चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत हो। सब पर कार्रवाई होगी, इन्होंने हमारे देश को और आपके देश को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे कहा, 'हम न सिर्फ उनका (भाजपा) मुकाबला करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे। हमारे देश के साथ जो किया गया है। वह देशद्रोह है। कोई भी बच नहीं पाएगा।करीब 300 सांसद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें यहीं रोक दिया। हम चुने हुए प्रतिनिधि हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि हमें यहां क्यों रोका गया है। हमें समझ नहीं आ रहा कि समस्या क्या है।


'300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं'
जबकि चुनाव आयोग का दफ्तर यहां से सिर्फ 50 मीटर दूर है। विपक्ष के 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन वे डरे हुए हैं। देश में क्या हो रहा है? लोकतंत्र का क्या मतलब है अगर चुनाव आयोग चुने हुए प्रतिनिधियों से ही न मिले?

 राहुल गांधी ने कहा, 'मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि पुलिस यहां से मीडियाकर्मियों को हटा रही है।'


(यह खबर अपडेट हो रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed