Top News: पीएम मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद, इस्राइल ने ईरान पर किया हमला और गूगल क्लाउड में आई तकनीकी गड़बड़ी
पीएम मोदी आज जाएंगे अहमदाबाद; घटनास्थल का भी करेंगे दौरा
अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघाणीनगर में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है। अहमदाबाद में क्रैश हुई एअर इंडिया फ्लाइट को लेकर अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए पल-पल की अपडेट्स
इस्राइल ने ईरान के सैन्य-परमाणु ठिकानों पर किया हमला
परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच इस्राइल ने तेहरान में गुरुवार देर रात जोरदार हमला किए। इस हमले से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले का दावा करते हुए देश में विशेष स्थिति घोषित की और शुक्रवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, स्पॉटिफाई, स्नैपचैट
सूरज की तपिश ने उत्तर भारत को झुलसाया
ईरान ने IAEA की फटकार के बाद भी तीसरी एनरिचमेंट साइट शुरू करने की घोषणा
सवाल: उड़ान भरते ही ऊपर होना चाहिए लैंडिंग गियर...नीचे क्यों था?
एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ समय बाद ही हुए हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पायलट अहसान खालिद ने सवाल उठाया कि विमान 600 फीट की ऊंचाई पर था, तो बड़ा सवाल यह है कि लैंडिंग गियर नीचे क्यों था? विमान के उड़ान भरते ही लैंडिंग गियर ऊपर उठा दिया जाता है। चूंकि लैंडिंग गियर नीचे था, इसलिए संभव है कि इंजन में खराबी का पहले ही पता चल गया हो। पढ़ें पूरी खबर..
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग
गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था
अमरनाथ यात्रा के लिए चॉपर की बुकिंग जल्द, बढ़ सकता है किराया
तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए जल्द ऑनलाइन चॉपर सेवा की बुकिंग शुरू होगी। इस बार किराये में बढ़ोतरी की जा सकती है। बालटाल रूट के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी-नीलग्राथ और पहलगाम रूट के लिए पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम स्लाट से यात्री पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे। श्रीनगर से नीलग्राथ तक चार्टर प्लेन की सुविधा भी होगी। पढ़ें पूरी खबर...