{"_id":"684b6ccdf1d74d33930955b5","slug":"11th-international-yoga-day-diplomats-from-40-countries-will-do-yoga-with-pm-modi-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग, विशाखापत्तनम में जुटेंगे 5 लाख लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग, विशाखापत्तनम में जुटेंगे 5 लाख लोग
Fri, 13 Jun 2025 05:42 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:42 AM IST
सार
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी विशाखापत्तनम में पांच लाख लोगों संग योग करेंगे। 40 देशों के राजनयिक और सीएम चंद्रबाबू नायडु भी साथ होंगे। देशभर में एक लाख स्थानों पर योग संगम होंगे। आयुष मंत्रालय और आंध्र सरकार ने इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 देशों के राजनयिक भी योगासन करते दिखाई देंगे। 21 जून को विशाखापत्तनम में पांच लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु भी योग करते नजर आएगें।
केंद्रीय आयुष मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि 21 जून को विशाखापत्तनम में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम मोदी स्वयं कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान करीब पांच लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें:- PM Modi: 'सत्ता में हैं तो शालीन रहें, तैयारी से TV बहस में जाएं', पीएम मोदी ने भाजपा प्रवक्ताओं को दी नसीहत
विज्ञापन
इसी के साथ-साथ देश भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम कार्यक्रम किए जाएंगे, जो इसे अब तक के सबसे बड़े समकालिक योग प्रदर्शनों में से एक बनाएगा। आंध्र सरकार ने योग आंध्र अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य राज्य में 10 लाख नियमित योग साधकों का समुदाय विकसित करना है।
ये भी पढ़ें:- कोरोना फिर फैला रहा कहर: देश में सात हजार से ज्यादा एक्टिव केस, केरल सबसे आगे; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिक भी लेंग हिस्सा जाधव ने कहा कि यह सिर्फ उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रयासों को व्यापक रूप देने और समाज के हर वर्ग तक योग को पहुंचाने की सामूहिक अपील है। दिल्ली में ऐतिहासिक पहले आयोजन से लेकर मैसूर, न्यूयॉर्क और श्रीनगर जैसे कई स्थलों पर योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम हुए हैं जिनके जरिए स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति की साझा खोज में भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के लोगों को एकसाथ जोड़ा गया।