Iran Nuclear Program: ईरान का नया परमाणु कदम, IAEA की फटकार के बाद भी तीसरी एनरिचमेंट साइट शुरू करने की घोषणा
ईरान ने तीसरी परमाणु संवर्धन साइट शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) द्वारा निंदा के बाद उठाया गया, जिसमें ईरान पर जानकारी छिपाने का आरोप है। 20 साल में पहली बार आईएईए ने इतनी कड़ी फटकार लगाई है। जिसके बाद संभावना इस बात की तेज हो गई है कि ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ी घोषणा की है। इसके तहत ईरान ने कहा है कि उसने तीसरी परमाणु संवर्धन (न्यूक्लियर एनरिचमेंट) सुविधा तैयार कर ली है और जल्द ही इसे शुरू करेगा। यह ऐलान संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की तरफ से ईरान को नॉन-प्रोलिफरेशन संधियों का उल्लंघन करने पर फटकार लगाने के ठीक बाद किया गया है।
आईएईए ने 20 साल में पहली बार ईरान की निंदा की
मामले में आईएईए ने ईरान पर आरोप लगाया है कि वह पिछले कुछ सालों से अपने परमाणु कार्यक्रम की पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। यह चेतावनी 20 वर्षों में पहली बार इतनी गंभीर मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
आईएईए ने अपने मसौदा प्रस्ताव में लगाए ये आरोप
आईएईए ने अपने मसौदा प्रस्ताव में कहा है कि ईरान 2019 से कई बार आईएईए के साथ पूरी और समय पर जानकारी साझा करने में असफल रहा है, जो उसके परमाणु समझौते का उल्लंघन है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस मामले में अगली कार्रवाई करनी पड़ सकती है, जिसमें ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। हालांकि आईएईए ने बातचीत के जरिए हल निकालने का समर्थन भी किया है।
ये भी पढ़ें:- Ahmedabad Plane Crash: अमेरिकी विशेषज्ञ का बड़ा दावा- विमान की उड़ान के लिए सही ढंग से नहीं हुई थी तैयारी
प्रस्ताव के पक्ष में परे 19 वोट
बता दें कि आईएईए बोर्ड की बैठक में 35 देशों में से 19 ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने यह प्रस्ताव रखा था। वहीं रूस, चीन और बुर्किना फासो ने विरोध किया, 11 देशों ने मतदान से दूरी बनाई और 2 ने वोट नहीं दिया।
ईरान ने दिए जवाबी कदम उठाने के संकेत
वहीं इन सभी फटकर और चेतावनी के बावजूद ईरान ने जवाबी कर्रवाई के संकेत दिए है। ईरान के विदेश मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक संयुक्त बयान में कहा, “इस राजनीतिक प्रस्ताव का जवाब देना अब ईरान के लिए जरूरी हो गया है। साथ ही ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि आईएईए के प्रस्ताव के बाद उन्होंने एजेंसी को सूचित कर दिया है कि ईरान कौन-कौन से कदम उठाएगा।
क्या क्या कदम उछा सकता है ईरान?
ईरानी परमाणु एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार ईरान कुछ सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। जिसमें तीसरी संवर्धन साइट शुरू करना, जिसे सुरक्षित और अजेय स्थान पर बताया गया है। पुराने सेंट्रीफ्यूज को नए, आधुनिक सेंट्रीफ्यूज से बदलना, जिससे यूरेनियम संवर्धन की मात्रा काफी बढ़ जाएगी। अन्य कई जवाबी उपायों की तैयारी भी चल रही है।
ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: 'यह भयानक दुर्घटना...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर जताया दुख
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने की आशंका
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ने की संभावना तेज हो गई है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यदि ईरान से समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका या इस्राइल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले कर सकते हैं।