Top News: पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर; तहव्वुर राणा 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में और मौसम ने बदला मिजाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचेंगे। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट मुम्बई में 26/11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को 18 दिन की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने 20 दिन की हिरासत की मांग की थी। अब राणा 18 दिनों तक एनआईए की हिरासत में रहेगा। इस दौरान एजेंसी उससे 2008 के घातक हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से पूछताछ करेगी। हमले में 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे। एक तरफ उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में बृहस्पतिवार को 49 लोगों की मौत हो गई। यूपी में 23, बिहार में 25 की जान गई, जबकि हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। झारखंड में वज्रपात से चार लोग घायल हो गए। इस बीच, केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) ने बृहस्पतिवार को डोनाल्ड ट्रंप के उस बिल को बेहद मुश्किल से पास कर दिया जिसमें अमीरों पर कर कटौती का पक्ष लिया गया है। बिल के पक्ष में 216 और विरोध में 214 वोट पड़े। प्रतिनिधि सभा में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है लेकिन कई रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसद इस बिल के विरोध में थे। इसके कारण एक दिन पहले प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने वोटिंग को अचानक स्थगित कर दिया था और उसके बाद लगातार रिपब्लिकन सांसदों को इसे पारित करने के लिए मनाते रहे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचेंगे। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर..
पटियाला हाउस कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिन की हिरासत में भेजा
पटियाला हाउस कोर्ट मुम्बई में 26/11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को 18 दिन की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने 20 दिन की हिरासत की मांग की थी। अब राणा 18 दिनों तक एनआईए की हिरासत में रहेगा। इस दौरान एजेंसी उससे 2008 के घातक हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से पूछताछ करेगी। हमले में 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे। पढ़ें पूरी खबर..
उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में बृहस्पतिवार को 49 लोगों की मौत हो गई। यूपी में 23, बिहार में 25 की जान गई, जबकि हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। झारखंड में वज्रपात से चार लोग घायल हो गए। इस बीच, केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...
अमीरों पर कर कटौती वाला ट्रंप का बिल प्रतिनिधि सभा से पास
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) ने बृहस्पतिवार को डोनाल्ड ट्रंप के उस बिल को बेहद मुश्किल से पास कर दिया जिसमें अमीरों पर कर कटौती का पक्ष लिया गया है। बिल के पक्ष में 216 और विरोध में 214 वोट पड़े। प्रतिनिधि सभा में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है लेकिन कई रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसद इस बिल के विरोध में थे। इसके कारण एक दिन पहले प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने वोटिंग को अचानक स्थगित कर दिया था और उसके बाद लगातार रिपब्लिकन सांसदों को इसे पारित करने के लिए मनाते रहे। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका में हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां हडसन नदी में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में स्पेन के एक पर्यटक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर गुरुवार को मैनहट्टन के पास नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अग्निशमन विभाग ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसे दोपहर 3:17 बजे पानी में एक हेलीकॉप्टर की सूचना मिली थी। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इस चुनावी साल में अमर उजाला बिहार और बिहार की राजनीति, उससे जुड़ी घटनाओं और चेहरों के बारे में अलग-अलग सीरीज के जरिए बता रहा है। इसी से जुड़ी ‘सीट का समीकरण’ सीरीज की चौथी कड़ी में आज हम आपको अलौली विधानसभा सीट के बारे में बताएंगे। इस सीट पर सबसे बड़ा चेहरा रामविलास पासवान रहे थे। इसके बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस ने इस सीट पर सात बार जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर...
वक्फ कानून पर मुसलमानों के मन की भ्रांतियों को दूर करने और विपक्ष पर पलटवार करने के लिए भाजपा ने जवाबी मुहिम चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत भाजपा 20 अप्रैल से 25 मई तक देशव्यापी वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी। पढ़ें पूरी खबर..
उत्तराखंड में शराब की नई दुकानें खोलने पर रोक, जानें क्यों सीएम धामी ने दिया ये निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर फिलहाल रोक लगा दी जाए। नई मदिरा दुकानें खोलने के मामले में मुख्यमंत्री को शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस पर उन्होंने मुख्य सचिव को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
रेपो दर में दूसरी बार 0.25 फीसदी कटौती के बाद अब खुदरा महंगाई से भी आम लोगों को राहत मिल सकती है। खाद्य उत्पादों के दाम घटने से मार्च में खुदरा महंगाई 3.47 फीसदी रह सकती है। यह पांच वर्षों में सबसे कम होगी, जो फरवरी में 3.61 फीसदी रही थी। इससे जून में भी ब्याज दर घटने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाएगी। खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार को जारी हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जावेद अख्तर को मिलेगा नामदेव समष्टि पुरस्कार
मुंबई में समष्टि कला और साहित्य महोत्सव के दौरान जावेद अख्तर को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को मध्य मुंबई के बायकुला में अन्नाभाऊ साठे सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। पढ़ें पूरी खबर..
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 100 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उनके घर में छह विकेट से पटखनी दे दी। गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम की यह लगातार चौथी जीत है जबकि आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...