US: अमीरों पर कर कटौती वाला ट्रंप का बिल प्रतिनिधि सभा से पास; खुद के रिपब्लिकन सांसद कर रहे थे विरोध
अमीरों पर कर कटौती वाला ट्रंप का बिल प्रतिनिधि सभा से पास हो गया है। इस बिल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने ही सांसदों का विरोध झेलना पड़ा। दरअसल ट्रंप द्वारा दबाव बनाने के बावजूद उनकी ही पार्टी के कई सांसद बजट में अमीरों को कर कटौती देने के पक्ष में नहीं हैं। यही वजह रही कि बुधवार को इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में वोटिंग होनी थी, लेकिन विरोध के चलते इस मतदान को स्थगित करना पड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) ने बृहस्पतिवार को डोनाल्ड ट्रंप के उस बिल को बेहद मुश्किल से पास कर दिया जिसमें अमीरों पर कर कटौती का पक्ष लिया गया है। बिल के पक्ष में 216 और विरोध में 214 वोट पड़े। प्रतिनिधि सभा में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है लेकिन कई रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसद इस बिल के विरोध में थे। इसके कारण एक दिन पहले प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने वोटिंग को अचानक स्थगित कर दिया था और उसके बाद लगातार रिपब्लिकन सांसदों को इसे पारित करने के लिए मनाते रहे।
बता दें कि ट्रंप ने बजट में अमीरों को कर में राहत देने का पक्ष लिया था। शुरू में ट्रंप की पार्टी के कई सांसदों ने इसका विरोध किया क्योंकि वे बजट में अमीरों को कर कटौती देने के पक्ष में नहीं थे। बृहस्पतिवार को इसमें राजनीतिक मोड़ तब आया, जब स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह बजट बहुत सुंदर है। इससे संघीय कामकाजों के खर्चों में करीब 1.5 लाख करोड़ डॉलर की कटौती होगी। यह सही दिशा में है। मुझे विश्वास है कि हमारे पास वोट हैं। हम अगला बड़ा कदम उठाएंगे। वहीं सीनेटर जॉन थून ने कहा कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी (जीओपी) के कई सीनेटर खर्च में कटौती वाले इस बजट के साथ हैं। बता दें कि कई रूढ़िवादी रिपब्लिकन सांसदों ने अमीरों को खरबों डॉलर की कर कटौती देने की योजना पर गंभीर चिंता जताई थी।
ये भी पढ़ें- US: अमेरिका ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश; बाइडन प्रशासन ने दी थी ये राहत
बजट में अमीरों को कर कटौती के साथ इन बातों पर रहेगा फोकस
ट्रंप प्रशासन की कोशिश है कि आगामी बजट में अमीरों के लिए खरबों डॉलर की कर कटौती के साथ ही अप्रवासन की रोकथान और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही रक्षा खर्च बढ़ाने पर भी फोकस किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अमीरों को बजट में दो खरब डॉलर की कटौती का तोहफा दे सकते हैं, लेकिन कई रिपब्लिकन सांसद भी इसका विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- US: 'किसी को तो यह करना ही था...', चीन के खिलाफ 125 फीसदी टैरिफ बढ़ाने पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.