फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Due to western disturbance strong winds will blow in northern states for next two days

Weather: पश्चिम विक्षोभ के चलते कई जगह आंधी के साथ ओलावृष्टि, अगले दो दिन उत्तरी राज्याें में चलेंगी तेज हवाएं

Fri, 11 Apr 2025 06:07 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Apr 2025 06:07 AM IST
सार

पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में कई जगह बारिश के चलते लोगों को गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Weather Update: Due to western disturbance strong winds will blow in northern states for next two days
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में बृहस्पतिवार को 49 लोगों की मौत हो गई। यूपी में 23, बिहार में 25 की जान गई, जबकि हरियाणा के रेवाड़ी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। झारखंड में वज्रपात से चार लोग घायल हो गए। इस बीच, केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी  की है। 
विज्ञापन

 

गर्मी से राहत के साथ ही आफत भी
पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में कई जगह बारिश के चलते लोगों को गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही 12 अप्रैल तक उत्तरी राज्यों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार में 11 अप्रैल और बंगाल, सिक्किम व अरुणाचल के कुछ हिस्सों में 12 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।


इसे भी पढ़ें- Weather Forecast UP : आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, 40 में वज्रपात और 14 जनपदों में आंधी की चेतावनी
विज्ञापन

हिमाचल में ओलावृष्टि, चोटियों पर बर्फबारी, आज भी बारिश का येलो अलर्ट
राजधानी शिमला समेत प्रदेश के चार जिलों में वीरवार को भारी ओलावृष्टि हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले की चोटियों पर बर्फबारी हुई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए इस बदलाव से अप्रैल में गर्मी से राहत मिली है। सेब, प्लम, नाशपाती समेत अन्य फसलों को ओलावृष्टि से आंशिक नुकसान हुआ है। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलाे और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। उधर, हिमाचल के ऊना जिले में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया। यहां बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान करीब 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

ओडिशा के संबलपुर जिले में भीषण गर्मी, सुबह सात बजे से खुलेंगे सरकारी कार्यालय
ओडिशा के सबंलपुर जिले में भीषण गर्मी के कारण सरकारी कार्यालय सुबह सात बजे खुलेंगे। संबलपुर जिलाधिकारी केआदेश के अनुसार, राज्य सरकार के सभी कार्यालय और राजस्व व कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालतें 15 जून, 2025 तक बगैर मध्याह्न भोजन अवकाश के, सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक काम करेंगी। कार्यालयों का सामान्य कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक है।

पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर शहर में गर्मी और उमस बढ़ गई है। राज्य के बौध कस्बे में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



 

यूपी के इन जिलों में भी हुईं मौतें
पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगह बारिश हुई इससे गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। यूपी के फिरोजाबाद, सिद्धार्थ नगर और सीतापुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है। फिरोजाबाद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विशु राजा ने बताया कि जिले में वज्रपात से एक गर्भवती महिला समेत दो लोगों ने जान गंवाई। इसके अलावा वाराणसी में सात, कानपुर में पांच, आगरा व  गोरखपुर में दो-दो, जबकि मेरठ और गोंडा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।


इसे भी पढ़ें- Lucknow : मौसम की मार से यूपी में गई 22 की जान, सीएम योगी ने आपदा से हुई जनहानि पर जताया शोक; मुआवजे का एलान

बिहार में भी लोगों की गई जान
बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, भीषण आंधी-वज्रपात से नालंदा में 18 मौतें हुईं, जबकि  सीवान में दो, कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर और जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। बुधवार को बिहार के चार जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।  राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed