फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs DC Result: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table

RCB vs DC: राहुल-स्टब्स के बीच सबसे बड़ी साझेदारी, किसी एक मैदान पर सर्वाधिक मैच हारने वाली टीम बनी बेंगलुरु

Thu, 10 Apr 2025 11:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Apr 2025 11:32 PM IST
सार

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs DC Result: Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table
केएल राहुल-ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : PTI

विस्तार

केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 100 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उनके घर में छह विकेट से पटखनी दे दी। गुरुवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम की यह लगातार चौथी जीत है जबकि आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: रोहित शर्मा के लिए रामबाण साबित होगी माइकल क्लार्क की ये सलाह, दिलाएगी फॉर्म में वापसी; जानिए
विज्ञापन

दिल्ली की पारी
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब हुई। उन्होंने महज 58 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 111 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 93 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से सात चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टब्स ने चार चौके और एक छक्के की सहायता से 38* रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए जबकि यश दयाल और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

राहुल और स्टब्स के बीच हुई सबसे बड़ी साझेदारी
केएल और स्टब्स के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 111 रन की नाबाद साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स की किसी जोड़ी द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस मामले में दोनों ने जेपी डुमिनी और रॉस टेलर को पीछे छोड़ा। दोनों के बीच 2014 में 110 रन की नाबाद साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए 5वें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारियां
साझेदारी खिलाड़ी विपक्षी टीम स्थान वर्ष
111* केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स आरसीबी बेंगलुरु 2025
110* जेपी डुमिनी और रॉस टेलर आरसीबी शारजाह 2014
93 ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स केकेआर विशाखापत्तनम 2024
91* केदार जाधव और सौरभ तिवारी एसआरएच रायपुर 2015
91 क्रिस मॉरिस और कगिसो रबाडा एमआई मुंबई (वानखेड़े) 2017

लगातार चार मैचों जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के आठ अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +1.278 हो गया। वहीं, आरसीबी छह अंक और 0.539 के साथ तीसरे पायदान पर है। इस शिकस्त के साथ आरसीबी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बेंगलुरु किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। चिन्नास्वामी में उन्हें 45वीं बार मुंह की खानी पड़ी है।

आईपीएल में किसी एक मैदान पर सबसे ज़्यादा हार दर्ज करने वाली टीमें
हार  टीम मैदान
45 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बंगलुरू
44 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली
38 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता
34 मुंबई इंडियंस मुंबई (वानखेड़े)
30 पंजाब किंग्स मोहाली

आरसीबी की पारी
दिल्ली के खिलाफ फिल सॉल्ट ने बेंगलुरु को तेज शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने महज तीन ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था। हालांकि, वह एक गलती की वजह से बड़ी पारी खेलने से चूक गए। विप्रज निगम की गेंद पर उन्होंने शॉट लगाया और एक रन के लिए दौड़ गए, लेकिन विराट कोहली ने मना किया और सॉल्ट लौटने की कोशिश करने लगे तभी वह गिर गए। इस मौके का विकेटकीपर केएल राहुल ने फायदा उठाया और उन्हें रनआउट कर दिया। सलामी बल्लेबाज 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। 

इस मैच में विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 14 गेंदों में सिर्फ 22 रन बना सके। विप्रज ने स्टार खिलाड़ी को स्टार्क के हाथों कैच कराया। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने एक, रजत पाटीदार ने 25, लियाम लिविंगस्टोन ने चार, जितेश शर्मा ने तीन और क्रुणाल पांड्या ने 18 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड ने अंतिम ओवरों में कुछ रन चुराए और आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वह 20 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के निकले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार और मोहित शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी बने चेन्नई के कप्तान, ऋतुराज चोट के कारण आईपीएल से बाहर; सुपरकिंग्स पहले भी उठा चुकी ऐसा कदम 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed