Top News: बीजापुर में बड़े नक्सली हमला, एचएमपीवी की भारत में दस्तक; अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारतपोल पोर्टल
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। बड़ा नक्सली हमला किया है। बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर फोर्स के वाहन को उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त हो गया। इस तरह से कुल 9 लोगों ने बलिदान दिया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि कर दी है। घायल जवानों और वीरगति को प्राप्त जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। वहीं चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कर्नाटक में दो बच्चों में संक्रमण पाया है। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में ये संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गुजरात में भी एक दो महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। एक तरफ पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे इन राज्यों के साथ ही आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सीबीआई की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल को मंगलवार को लॉन्च करेंगे। भारतपोल पोर्टल देश की जांच एजेंसियों को रियल टाइम सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला: आठ जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त
Naxalite Attack in Bijapur: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने अपनी नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। बड़ा नक्सली हमला किया है। बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर फोर्स के वाहन को उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक डाइवर वीरगति को प्राप्त हो गया। इस तरह से कुल 9 लोगों ने बलिदान दिया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी पुष्टि कर दी है। घायल जवानों और वीरगति को प्राप्त जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। पढ़े पूरी खबर...
HMPV Advisory: भारत में अब तक तीन मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क
चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कर्नाटक में दो बच्चों में संक्रमण पाया है। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में ये संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गुजरात में भी एक दो महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। पढ़े पूरी खबर..
Weather: ठिठुरने के लिए रहें तैयार... होगी बारिश, अभी और गिरेगा पारा
पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे इन राज्यों के साथ ही आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़े पूरी खबर...
'BHARATPOL': अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारतपोल पोर्टल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सीबीआई की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल को मंगलवार को लॉन्च करेंगे। भारतपोल पोर्टल देश की जांच एजेंसियों को रियल टाइम सूचना साझा करने में सक्षम बनाएगा। पढ़े पूरी खबर...
42 दिन से अनशन पर डल्लेवाल: अचानक बिगड़ी किसान नेता जगजीत सिंह की तबीयत
खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 42वें दिन भी जारी रहा। डल्लेवाल की सेहत लगातार नाजुक बनी हुई है। सोमवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) 88/52 पहुंच गया। एक घंटे तक स्थिति गंभीर बनी रही। एक घंटे बाद उनका बीपी सामान्य हुआ। पढ़े पूरी खबर...
Delhi Election 2025: दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी
दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858 मतदाता है। जिसमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। फाइनल वोटर सूची जारी होने के बाद अब जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। पढ़े पूरी खबर..
Justin Trudeau Resignation: कनाडा में जस्टिन ट्रूडो का पीएम पद से इस्तीफा
Bihar News: प्रशांत किशोर को कोर्ट ने ही जेल भेजा, पहुंचते ही बदला आदेश
दो जनवरी से बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सियासी मौसम गरमा गया। जनसुराज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार का विरोध करने लगे। पटना पुलिस ने करीब छह घंटे तक सड़कों पर घुमाने के बाद प्रशांत किशोर की पेशी करवाई। पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर पर सरकारी काम में बाधा और बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाकर केस किया। कोर्ट ने केस की सुनवाई की। पीके को पीआर बॉन्ड पर जमानत दे दी। पढ़े पूरी खबर..
Assam: असम के दीमा हसाओ में कोयला खदान में घुसा पानी, कई श्रमिक फंसे
UP: आतंकी पन्नू की महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी... पीलीभीत और उत्तराखंड की सीमा पर अलर्ट
पीलीभीत में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद सिख फॉर जस्टिस संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू की महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी को देखते हुए पुलिस और खुफिया अमला अलर्ट हो गया है। एसएसपी ने उत्तराखंड व पीलीभीत सीमा से जुड़े इलाकों में दस जगह बैरियर लगाकर निगरानी बढ़ाई है। 13 जनवरी से 28 फरवरी के बीच यहां सघन चेकिंग की जाएगी। पढ़े पूरी खबर
US: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का आधिकारिक एलान
अमेरिकी कांग्रेस ने देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत को प्रमाणित कर 20 जनवरी को उनके पदभार ग्रहण करने का रास्ता साफ कर दिया है। कांग्रेस के संक्षिप्त समारोह में देश के 50 राज्यों और कोलंबिया जिले के चुनावी नतीजों को प्रमाणित किया गया। कांग्रेस की बैठक में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों के सदस्य शामिल हुए। इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने की जो अमेरिकी सीनेट की पदेन अध्यक्ष हैं। अभी सीनेट व प्रतिनिधिसभा, दोनों जगह रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। हर चार साल में होने वाला समारोह पिछली बार से भिन्न था। पढे पूरी खबर..
AI: पीएम मोदी से मिले माइक्रोसॉफ्ट के CEO
Pushpa 2: 32वें दिन पुष्पा 2 ने रचा इतिहास