फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा पूरी, अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे बंगाल, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Thu, 05 May 2022 06:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 06:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 05 May Today: Important and big news stories of 05 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद पेरिस से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। साथ ही दिल्ली के शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में आज से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 05 May Today: Important and big news stories of 05 May updates on Amar Ujala
पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना। - फोटो : ANI

तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद आज स्वदेश पहुंचेगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद आज स्वदेश पहुंचेंगे। इस दौरान उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। पीएम मोदी तीन देशों की यूरोप यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस पहुंचे थे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 05 May Today: Important and big news stories of 05 May updates on Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री गुरुवार की सुबह हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ‘‘तैरती सीमा चौकी’’ का उद्घाटन करेंगे और हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद शाम को सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 05 May Today: Important and big news stories of 05 May updates on Amar Ujala
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला

शाहीनबाग में आज से चलेगा बुलडोजर
दिल्ली के शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में आज से नौ मई तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ईद के बाद से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी अपने इलाके में अभियान चला रहे हैं। जबकि उत्तरी दिल्ली निगम ने नरेला, रोहिणी, केशवपुरम और पहाड़गंज समेत सभी छह जोन में बुधवार को अभियान चलाया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 05 May Today: Important and big news stories of 05 May updates on Amar Ujala
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

योगी आज हरिद्वार में भागीरथी पर्यटन आवास का करेंगे लोकार्पण 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और पीएसी की दो कंपनी की तैनात की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed