फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah West Bengal Visit Will meet MPs MLAs and Workers also address the Rally

बंगाल में अमित शाह: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री शाह, हार और इस्तीफों से हताश कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Thu, 05 May 2022 10:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 10:53 AM IST
सार

अमित शाह राज्य के दौरे पर ऐसे वक्त पर पहुंचे है जब 2021 विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी को कई बड़े नेताओं के इस्तीफों और गुटबाजी का सामना करना पड़ा और पार्टी राज्य में खुद को फिर से पुनर्गठित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय भी जाएंगे।

विज्ञापन
Amit Shah West Bengal Visit Will meet MPs MLAs and Workers also address the Rally
शुभेंदु अधिकारी ने किया स्वागत - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में हैं। पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य के दौरे पर हैं।अधिकारियों ने बताया कि हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ‘‘तैरती सीमा चौकी’’ का उद्घाटन करेंगे और हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वह विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव और उपचुनाव में मिली हार और नेताओं के छोड़कर जाने से हताश पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। दौरे के दौरान वह सभी सांसदों और विधायकों समेत पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन

  
शाह राज्य के दौरे पर ऐसे वक्त पर पहुंचे हैं जब 2021 विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी को कई बड़े नेताओं के इस्तीफों और गुटबाजी का सामना करना पड़ा और पार्टी राज्य में खुद को फिर से पुनर्गठित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय भी जाएंगे। प्रदेश भाजपा नेता शाह के दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शाह पार्टी के आंतरिक अंसतोष को खत्म करने और खोई जमीन को फिर से हासिल करने की रणनीति तैयार करेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के कई सांसदों और विधायकों में अपने पाले में कर लिया है। साथ ही सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की हिंसा का भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सामना करना पड़ रहा है। 

बीएसएफ जवानों से भी करेंगे मुलाकात
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शाह अपने दौरे के दौरान शुक्रवार को तीन बीघा के भारत-बांग्लादेश सीमा इलाके में जाएंगे और बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही दुर्गा पूजा के यूनेस्को की सूची में शामिल किए जाने को लेकर कोलकाता में होने वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।


केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed