{"_id":"6272ddc96b1f537ab96c3365","slug":"yogi-adityanath-in-haridwar-today-chief-minister-will-inaugurate-bhagirathi-tourist-accommodation-today-security-arrangements-will-be-made-tight","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आज हरिद्वार में : भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण करेंगे यूपी के मुख्यमंत्री, सुरक्षा-व्वस्था चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आज हरिद्वार में : भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण करेंगे यूपी के मुख्यमंत्री, सुरक्षा-व्वस्था चाक-चौबंद
Thu, 05 May 2022 09:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 May 2022 09:56 AM IST
सार
सुरक्षा व्यवस्था में 300 पुलिसकर्मी और दो पीएसी कंपनी रहेंगी तैनात। मंच पर भाजपा नेताओं के साथ हरिद्वार के संत भी रहेंगे मौजूद।
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को अलकनंदा घाट के किनारे बने यूपी पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर 300 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और पीएसी की दो कंपनी की तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से भागीरथी पर्यटक आवास का निर्माण कराया गया है। बृहस्पतिवार को इस भवन का लोकार्पण होना है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई संत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान यूपी टूरिज्म के पुराने होटल अलकनंदा को उत्तराखंड पर्यटन निगम के हवाले किया जाना है। पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं।
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन व कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सप्ताहभर से उत्तर प्रदेश के अधिकारी हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.30 बजे भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2.15 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ ऋषिकुल महाविद्यालय में स्पर्श गंगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया।