{"_id":"6a10fc174716e7533a002d95","slug":"top-news-23rd-may-pm-modi-distribute-appointment-letter-marco-rubio-india-visit-major-abhilasha-barak-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: पीएम मोदी आज रोजगार मेले में बांटेंगे नियुक्ति पत्र; संयुक्त राष्ट्र में भारत की बेटी को बड़ा सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: पीएम मोदी आज रोजगार मेले में बांटेंगे नियुक्ति पत्र; संयुक्त राष्ट्र में भारत की बेटी को बड़ा सम्मान
Sat, 23 May 2026 06:30 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 23 May 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया में शनिवार को कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेला के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह कार्यक्रम देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होगा। अब तक 18 रोजगार मेलों के जरिए करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। वहीं, भारत के लिए गर्व की खबर यह रही कि संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार’ के लिए चुना है। लेबनान में महिलाओं और किशोरियों के लिए किए गए उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। दूसरी ओर, देश में भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के दर्ज किए गए, जिनमें 26 शहर उत्तर प्रदेश के रहे। बांदा में तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। शिक्षा क्षेत्र में एनटीए ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए पोर्टल खोल दिया है। छात्र 27 मई तक बैंक डिटेल जमा कर सकते हैं, जबकि पुनर्परीक्षा 21 जून को होगी। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज भारत पहुंचेंगे। चार दिवसीय दौरे में ऊर्जा सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसी बीच अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने खुफिया एजेंसियों के नेतृत्व में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर का तेहरान दौरा चर्चा में है। होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु वार्ता को लेकर पश्चिम एशिया में चिंता बढ़ी हुई है। वहीं, चीन पर एलन मस्क की जासूसी की साजिश रचने के आरोपों ने भी हलचल मचा दी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीनी सेना की एक कमांडर वेटर बनकर एक कार्यक्रम में पहुंची थी। उधर, सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा किया है। खेल और मनोरंजन जगत में भी हलचल रही। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया, लेकिन हार के बावजूद आरसीबी शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंच गई। उसका मुकाबला अब गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं, कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आखिरकार ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर एंट्री की। नीले गाउन में उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर...
विज्ञापन
PM Modi: पीएम आज रोजगार मेला में बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 51,000 युवाओं का भविष्य होगा उज्जवल
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को होने वाले 19वें रोजगार मेला में 51,000 से अधिक नव-नियुक्त युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशभर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता निरंतर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में शामिल होकर विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित होगा। चयनित अभ्यर्थी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। अब तक देशभर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का बढ़ा गौरव: मेजर अभिलाषा बराक को मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान; लेबनान में महिलाओं की मदद बनी मिसाल
मेजर अभिलाषा बराक को UN का प्रतिष्ठित अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त राष्ट्र ने भारत की मेजर अभिलाषा बराक को साल 2025 के प्रतिष्ठित 'संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार' के लिए चुना है। यह सम्मान उन्हें लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान महिलाओं और किशोरियों के लिए किए गए उत्कृष्ट काम के लिए दिया जा रहा है। यह भारत के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। मेजर अभिलाषा बराक इस समय लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल यानी यूएनआईएफआईएल में भारतीय बटालियन के साथ तैनात हैं। वह वहां महिला सहभागिता टीम (एफईटी) की कमांडर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय महिलाओं और लड़कियों के साथ जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने, उन्हें जागरूक करने और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने शांति सैनिकों को लिंग संवेदनशीलता यानी महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर प्रशिक्षण भी दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें...
आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के
आसमान से बरस रही आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुबह से रात तक भीषण गर्मी से हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के थे। इनमें भी आधे से अधिक यानी 26 शहर उत्तर प्रदेश के थे। यूपी के दो तिहाई जिले में भीषण तपिश ने बेहाल कर रखा है। शाम को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें भी छह यूपी के थे। 46.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा यूपी में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सर्वाधिक गर्म रहा। रात में भी तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार रात 35 शहरों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा
फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने शुक्रवार को एक विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की, जिसके जरिए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
मार्को रुबियो का भारत दौरा: अमेरिका के साथ संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, क्वाड देशों की बैठक में होंगे शामिल
मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी, जिसे भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा एक प्रमुख विषय रहेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत रवाना हो गए हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी पुष्टि की और कहा कि वह शनिवार को भारत पहुंच जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Cockroach Janta Party: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; CJP का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया
अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
ईरान-अमेरिका समझौते की कोशिशों में पाकिस्तान की हुई एंट्री?: तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर, होर्मुज पर बढ़ी चिंता
ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर का तेहरान पहुंचना नई हलचल पैदा कर गया है। ईरान के मजार-ए-शरीफ स्थित वाणिज्य दूतावास ने उनकी यात्रा की पुष्टि की। यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम, युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव लगातार बना हुआ है। दूसरी तरफ अमेरिका और नाटो देश भी संभावित संकट की स्थिति के लिए वैकल्पिक रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
मस्क की जासूसी के लिए चीन की बड़ी साजिश?: क्या वेटर बनकर पहुंची सेना की कमांडर? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
मस्क के पीछे खड़ी चीनी महिला कौन?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन पर हमेशा से ही दूसरे देशों की जासूसी करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। अब एक नई और बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की सेना के एक बड़े अधिकारी ने एक खास कार्यक्रम में जासूसी की साजिश रची। यह जासूसी दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क और अन्य विदेशी मेहमानों पर नजर रखने के लिए की गई थी। इसके लिए चीनी जनरल ने बाकायदा एक वेटर का रूप धारण किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें...
SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर
हैदराबाद ने आरसीबी को हराया
- फोटो : IANS
आईपीएल का 19वां संस्करण धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद टीम शीर्ष-दो में एंट्री करने में नाकाम रही और अब वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। वहीं, आरसीबी हार के बावजूद शीर्ष पर बरकरार रही और अब उसका सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 से होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Cannes 2026: आखिरकार कान के रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, नीले गाउन में बला की खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री
aishwarya rai bachchan
- फोटो : instagram-Gaurav Gupta
काफी इंतजार के बाद आखिरकार ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंच गई हैं। कान महोत्सव 12 मई से जारी है। तभी से उनका इस फेस्टिवल में आने का इंतजार किया जा रहा था। इससे पहले भारत से आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी और डायना पेंटी जैसी कई अभिनेत्रियों ने कान में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...