फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

Fri, 16 Oct 2026 03:00 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Oct 2026 03:00 AM IST
खास बातें

सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा फहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए दिपके के आह्वान से जुड़े दिल्ली से मुंबई तक के तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
Abhijeet Dipke Lehra Do Tiranga March LIVE Updates Connaught Place Delhi police CJP Mumbai Azad Maidan News
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल) - फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:59 AM, 16-Oct-2026

दिपके बोले- लहरा दो तिरंगा... कनॉट पैलेस के पास पार्क क्यों बंद किया गया?

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जनता और युवाओं से शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगे झंडे के साथ इकट्ठा होने की अपील की है। इस अपील के बीच नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्तूबर को "प्रशासनिक कारणों" से बंद रहेगा। NDMC ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध भी किया है। पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस के व्यापारी और बाजार संघों ने अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मांगी है। उन्हें त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने का डर है।

दिल्ली पुलिस की चेतावनी में क्या?

बीते कुछ महीने से आंदोलन कर रहे दिपके के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित तरीके से और उचित सम्मान, गरिमा व शालीनता के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रगान भी इसी तरह गाया जाना चाहिए।

02:28 AM, 16-Oct-2026

तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। यह मार्च आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में होना है। पुलिस ने कहा कि वह चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी के अभिजीत दिपके ने 'लहरा दो तिरंगा' से जुड़ने का आह्वान करते हुए आम जनता से घरों से निकलने और बड़ी संख्या में कनॉट पैलेस पहुंचने की अपील की है।

पुलिस ने किन पाबंदियों का हवाला दिया है?

दिपके के आह्वान से जुड़े बयान में पुलिस ने गुरुवार शाम कहा, कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संकेत दिया कि देशभक्ति के प्रतीकात्मक प्रदर्शन में सीमित संख्या में लोगों को अनुमति मिल सकती है। पुलिस के मुताबिक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लागू है। यह धारा मानव जीवन और सार्वजनिक-निजी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए है। एहतियाती उपाय के तौर पर कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसमें रानी झांसी रोड के पास झंडेवालान क्षेत्र भी शामिल है, दिपके यहीं ठहरे हुए हैं।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed