फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire raining from the sky: All of the world's 50 hottest cities are in India, including 26 in Uttar Pradesh.

आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के

Sat, 23 May 2026 04:26 AM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 23 May 2026 04:26 AM IST
सार

  • सुबह 10:50 बजे: 24 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
  • शाम 5:30 बजे: 19 शहरों में पारा 45 से अधिक, इनमें छह यूपी के
  • और रात में... 35 शहरों में 30 के आसपास
  • देश में सबसे गर्म- 47.2 डिग्री विदर्भ का ब्रह्मपुरी
  • उत्तर प्रदेश में 46.4 डिग्री के साथ बांदा रहा सबसे गर्म

विज्ञापन
Fire raining from the sky: All of the world's 50 hottest cities are in India, including 26 in Uttar Pradesh.
आसमान से बरस रही आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सुबह से रात तक भीषण गर्मी से हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के थे। इनमें भी आधे से अधिक यानी 26 शहर उत्तर प्रदेश के थे। यूपी के दो तिहाई जिले में भीषण तपिश ने बेहाल कर रखा है। शाम को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें भी छह यूपी के थे। 46.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा यूपी में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सर्वाधिक गर्म रहा। रात में भी तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार रात 35 शहरों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- West Bengal: बंगाल सरकार ने क्यों बदला दफ्तर का सिस्टम? अब हफ्ते में एक दिन घर से काम करेंगे अधिकारी
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर मौसम और हवा की गुणवत्ता ट्रैक करने वाली संस्था एक्यूआई ने सुबह 10:50 बजे के तापमान के आधार पर 50 शहरों की सूची जारी की, तो इनमें सभी भारत के थे। तब इन शहरों का औसत अधिकतम पारा 42.6 डिग्री रहा। ओडिशा के बालांगीर का तापमान 45, जबकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और यूपी के प्रयागराज में पारा 44 डिग्री पहुंच गया था। छह शहरों का तापमान 44 डिग्री, 17 शहरों का 43 डिग्री, 24 शहरों का 42 डिग्री दर्ज किया गया। इन शहरों में यूपी के अलावा हरियाणा और छत्तीसगढ़ के 5-5, तेलंगाना के 4 शहर शामिल थे। मौसम विभाग के शाम 5:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी के छह समेत देश के 19 शहरों में अधिकतम पारा 45 डिग्री या अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fire raining from the sky: All of the world's 50 hottest cities are in India, including 26 in Uttar Pradesh.
हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी
  • हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और रोहतांग, किन्नौर कैलाश व पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला में अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान पांच से छह डिग्री गिर गया।
  • रोहतांग टॉप में बर्फीला तूफान भी चला। रोहतांग दर्रे और आसपास की ऊंची चोटियों पर सुबह से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। रोहतांग में 10 सेमी बर्फबारी से पर्यटकों के सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए। शिंकुला, बारालाचा और कुंजम दर्रा में भी फाहे गिरे।

यह भी पढ़ें- Odisha Electricity Crisis: ओडिशा में बिजली संकट ने बढ़ाई सरकार की चिंता? जानें सरकार ने क्यों लागू किया ESMA

नैनीताल में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा
ठंडी वादियों और सुकून भरे मौसम के लिए मशहूर नैनीताल में रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को यहां तापमान पांच वर्षों में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और शहरीकरण से तापमान में वृद्धि हुई है।

उत्तर भारत में सात दिन भीषण लू की चेतावनी
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों, मध्य और पूर्वी भारत में सात दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed