{"_id":"6a10a3a9379c8a588609eab3","slug":"rcb-vs-srh-result-royal-challengers-bengaluru-vs-sunrisers-hyderabad-key-highlights-analysis-points-table-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर
Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST
सार
हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 200 रन बना सकी। इस हार से आरसीबी को खासा नुकसान नहीं हुआ है। वह टेबल टॉपर ही हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद ने आरसीबी को हराया
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल का 19वां संस्करण धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद टीम शीर्ष-दो में एंट्री करने में नाकाम रही और अब वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। वहीं, आरसीबी हार के बावजूद शीर्ष पर बरकरार रही और अब उसका सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 से होगा।
विज्ञापन
आरसीबी की पारी
हैदराबाद के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना सकी और 55 रन से मैच हार गई। आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए। एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को एक-एक विकेट मिला।
हैदराबाद की पारी
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे। एसआरएच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली। किशन ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 56 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 51 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिए थे। ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने।
तालिका का हाल
एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।