फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines update today important big coverage 14 march news

TOP News: मोजतबा खामेनेई पर एक करोड़ डॉलर का इनाम, होर्मुज से दो भारतीय LPG टैंकरों को मिली गुजरने की अनुमति

Sat, 14 Mar 2026 06:19 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sat, 14 Mar 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
top headlines update today important big coverage 14 march news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके असर वैश्विक राजनीति से लेकर ऊर्जा आपूर्ति तक देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों पर जानकारी देने के बदले एक करोड़ डॉलर तक का इनाम घोषित किया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर हमला कर वहां के सभी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के दो एलपीजी टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति से जुड़े जोखिमों के बीच कुछ राहत मिली है। वहीं अमेरिका ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा को देखते हुए पश्चिम एशिया में करीब 2500 मरीन सैनिक और एक युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है। दूसरी ओर भारत भी भविष्य के खतरों को देखते हुए अपनी सुरक्षा रणनीति को मजबूत कर रहा है। रक्षा बल विजन-2047 दस्तावेज में रासायनिक, जैविक और परमाणु हमलों से निपटने के लिए आधुनिक और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने की योजना बनाई गई है। देश के भीतर भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 46 प्रतिशत लोग रोज छह घंटे से कम सोते हैं, जिसे विशेषज्ञों ने बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बताया है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। इसके अलावा भारत ने ऊर्जा संकट के बीच बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति कर क्षेत्रीय सहयोग का उदाहरण भी पेश किया है। यहां पढ़ें अमर उजाला की अहम खबरें...
विज्ञापन

 

top headlines update today important big coverage 14 march news
इन पर इनाम किया गया घोषित - फोटो : X-@RFJ_USA
US: सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर एक करोड़ डॉलर का इनाम, अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व को घोषित किया वांछित
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस के तहत इन लोगों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कदम ईरान की सैन्य और सुरक्षा संरचना से जुड़े नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines update today important big coverage 14 march news
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI
खार्ग द्वीप पर अमेरिका का हमला: ट्रंप बोले- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने तबाह, होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के एक अहम ठिकाने पर बड़ा हवाई हमला किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बड़े पैमाने पर बमबारी कर वहां मौजूद सभी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। ट्रंप के अनुसार यह हमला अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से किया गया और इसका उद्देश्य ईरान से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करना था। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

top headlines update today important big coverage 14 march news
होर्मुज में फंसे जहाज - फोटो : amarujala.com
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी
ईरान ने भारत के दो तरल प्राकृतिक गैस (एलपीजी) वाले टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह मार्ग दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों से एक है और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कई जहाज इस संकरे जलमार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 14 march news
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : पीटीआई
US: पश्चिम एशिया में अमेरिका क्यों भेज रहा 2500 मरीन सैनिक? जानें होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का फैसला कितना अहम
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा सैन्य कदम उठाया है। ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर बढ़ते हमलों और खतरों के बाद अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने लगभग 2,500 मरीन सैनिकों और एक उभयचर युद्धपोत को क्षेत्र में भेजने की मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि यह कदम समुद्री मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्र में तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 14 march news
अली लारीजानी - फोटो : एक्स/अली लारीजानी
ईरान में मोजतबा पर अटकलें: अचानक लारीजानी चर्चा में क्यों, ईरान में कितने ताकतवर? केनेडी से हो चुकी है तुलना
अमेरिका और इस्राइल से जंग का सामना कर रहे ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं। इसी बीच, अली लारीजानी ईरानी नेतृत्व का अहम चेहरा बनकर उभरे हैं। लारीजानी अभी देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 14 march news
इंडियन आर्मी - फोटो : Adobe Stock Photo
रक्षा बल विजन-2047: भविष्य के युद्ध के लिए भारत की नई रणनीति, जानें रासायनिक-परमाणु हमलों से कैसे निपटेगा देश
बदलते वैश्विक हालात और भविष्य के युद्ध के खतरों को देखते हुए भारत ने सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रक्षा बल विजन-2047 दस्तावेज में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु यानी सीबीआरएन खतरों को गंभीर चुनौती बताया गया है। इस दस्तावेज में ऐसे हमलों से बचाव के लिए आधुनिक और एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका पेश किया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी बड़े हमले की स्थिति में सेना और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिक्रिया को तेज और प्रभावी बनाना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 14 march news
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com
Sleep: छह घंटे से कम सोते हैं 46% भारतीय, देश में बढ़ रहीं नींद से जुड़ी बीमारियां; विशेषज्ञों ने चेताया
भारत में नींद की कमी तेजी से एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स की एक नई रिपोर्ट के अनुसार देश में लगभग 46 फीसदी लोग रोजाना छह घंटे से भी कम सोते हैं। विशेषज्ञ इसे साइलेंट स्लीप एपिडेमिक यानी चुपचाप फैलती नींद की महामारी बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 14 march news
बारिश और बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार
देश में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों, खासकर गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी और लू का असर जारी रहने की आशंका भी बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

 

top headlines update today important big coverage 14 march news
तारिक रहमान और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
India-Bangladesh Ties: आपदा में संकटमोचक साथी बना भारत, ऊर्जा संकट के बावजूद बांग्लादेश को डीजल की आपूर्ति की
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति बुरी रह से बाधित हुई है। तेल संपन्न खाड़ी देशों को दुनिया के अन्य भागों से जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही पर ईरान ने रोक लगा दी है। इस रास्ते से 20 फीसदी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई होती है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 14 march news
लगान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
'लगान' के सेट पर जाने से पहले सुना जाता था ये मंत्र, आमिर खान ने किया खुलासा; कहा- इससे बनती थी एकाग्रता
फिल्म 'लगान' इस साल जून में अपने 25 साल पूरे कर रही है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2026 के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन दिखाया गया। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता आमिर खान ने बताया कि 'लगान' के सेट पर कैमरे चलने से पहले, फिल्म की पूरी टीम अपने दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र से करती थी। उन्होंने आगे कहा कि इस रोजाना के रिवाज से टीम में एक सामूहिक अनुशासन और एकाग्रता पैदा होती थी। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed