फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala

Top News: PM कल जाएंगे पंजाब-हिमाचल; ट्रंप ने हमास को चेताया; भारत हॉकी एशिया कप विजेता; अल्कारेज विश्व नंबर-1

Mon, 08 Sep 2025 05:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कांगाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पीएम राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह हुए इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष सात अक्तूबर, 2022 को शुरू हुआ था। इस रक्तपात की शुरुआत हुए 23 महीने बीत चुके हैं। गत 23 माह की अवधि में 64 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। लाखों लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। अमेरिका शांति बहाली के प्रयास करने के दावे कर रहा है। करीब नौ महीने पहले राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से इस संबंध में बातें भी कर चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में उन्होंने एक बार फिर शांति बहाली को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल ने सभी शर्तों को मान लिया है। युद्ध समाप्त होना चाहिए। इसके अलावा, बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला रविवार को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। इसके अलावा, यूएस ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और एटीपी रैंकिंग में नंबर दो कार्लोस अल्कारेज के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में अल्कारेज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में सिनर को 6-2 से हराया। इसके बाद सिनर ने वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में अल्कारेज को चौंकाते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में भी दोनों के बीच लंबी रैलियों के साथ कांटे की टक्कर दिखी। हालांकि, अल्कारेज ने इस सेट में केवल एक गेम गंवाया और सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। चौथे सेट में सिनर ने वापसी का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अंत में अल्कारेज ने उन्हें 6-4 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे - फोटो : एएनआई

आपदा: पीएम मोदी कल पंजाब और हिमाचल का लेंगे जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कांगाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पीएम राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह हुए इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : एएनआई

राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- इस्राइल ने शर्तें मानी, अब हमास की बारी; कहा- यह अंतिम चेतावनी...
पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष सात अक्तूबर, 2022 को शुरू हुआ था। इस रक्तपात की शुरुआत हुए 23 महीने बीत चुके हैं। गत 23 माह की अवधि में 64 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। लाखों लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। अमेरिका शांति बहाली के प्रयास करने के दावे कर रहा है। करीब नौ महीने पहले राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से इस संबंध में बातें भी कर चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में उन्होंने एक बार फिर शांति बहाली को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि इस्राइल ने सभी शर्तों को मान लिया है। युद्ध समाप्त होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
भारत ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब - फोटो : PTI

Hockey Asia Cup 2025: जीत के रथ पर सवार भारत के सिर सजा एशिया कप का ताज
बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला रविवार को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारत आठ साल बाद एशिया कप का चैंपियन बना है। यह उसकी एशिया कप में चौथी खिताबी जीत है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
इतालवी खिलाड़ी सिनर को हराकर स्पेन के अल्कारेज बने यूएस ओपन 2025 के चैंपियन - फोटो : वीडियो ग्रैब एक्स@यूएसओपन

US Open Final 2025: स्पेन के अल्कारेज पुरुष एकल विजेता, इटली के सिनर को हराया
यूएस ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और एटीपी रैंकिंग में नंबर दो कार्लोस अल्कारेज के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में अल्कारेज ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में सिनर को 6-2 से हराया। इसके बाद सिनर ने वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में अल्कारेज को चौंकाते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में भी दोनों के बीच लंबी रैलियों के साथ कांटे की टक्कर दिखी। हालांकि, अल्कारेज ने इस सेट में केवल एक गेम गंवाया और सेट 6-1 से अपने नाम कर लिया। चौथे सेट में सिनर ने वापसी का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अंत में अल्कारेज ने उन्हें 6-4 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
अलग-अलग समय पर भारत में ऐसे दिखा ब्लड मून - फोटो : पीटीआई

चंद्रग्रहण 2025 में दुनियाभर में दिखा 'ब्लड मून', 3 घंटे से अधिक रही चांद पर धरती की छाया
खगोलीय घटनाओं को वैज्ञानिक नजरिए से देखने-समझने का अभ्यास करने वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण धर्म से इतर भी गूढ़ अर्थ रखता है। आज साल 2025 के अंतिम चंद्र ग्रहण के दौरान देशभर में 'ब्लड मून' देखा गया। लगभग तीन साढ़े घंटे से अधिक समय तक चांद पर धरती की छाया पड़ती रही। चंद्रग्रहण की पूरी अवधि में पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच रही और चांद पर सूर्य का प्रकाश सीधे नहीं पड़ा। देशभर से इस खगोलीय घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और चेन्नई जैसे शहरों से चांद और 'ब्लड मून' की अलग-अलग छवियां सामने आईं। देखिए ब्लड मून यानी रक्त जैसी लालिमा लिए चंद्रमा की चुनिंदा तस्वीरें पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
केपी शर्मा ओली, नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : X / @PM_nepal_

भारत-चीन से लिपुलेख समझौता वापस लेने की मांग की, यूएमएल के नीति सम्मेलन में उठा मुद्दा
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) यानी CPN-UML ने भारत और चीन के बीच हुए उस समझौते पर कड़ा एतराज जताया है, जिसमें नेपाल के लिपुलेख दर्रे का उपयोग व्यापार के लिए करने की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Odisha: ओडिशा के पारादीप में लापता चीनी नाविक का शव समुद्र से बरामद
ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक चीनी नाविक जहाज से गलती से समुद्र में गिरकर लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को समुद्र से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान झांग ताई के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
कैंसर के खिलाफ वैक्सीन - फोटो : amarujala.com

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में वैज्ञानिकों ने किया कमाल, बना ली '100% प्रभाविकता' वाली वैक्सीन
कैंसर मौजूदा समय की सबसे तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। ये वैश्विक स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण है, हर साल लाखों लोगों की कैंसर से मौत हो जाती है। बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड्स, धूम्रपान-शराब और वायु प्रदूषण के कारण कैंसर का जोखिम लगातार बढ़ता जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
भूपेन हजारिका - फोटो : अमर उजाला

Bhupen Hazarika: असमिया ही नहीं हिंदी में भी हजारिका की आवाज का चला जादू
बॉलीवुड के गायक भूपेन हजारिका की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम के तिनसुकिया जिले में जन्मे। भूपेन हजारिका असम के एक गीतकार, संगीतकार, फिल्ममेकर और गायक थे। वह असमिया भाषा के लेखक और असम संगीत के अच्छे जानकार थे। हजारिका को संगीत विरासत में मिला। उनकी मां गायिका थीं। भूपेन हजारिका ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और उसे गाया था। उन्होंने बारह वर्ष की आयु में असमिया भाषा की फिल्म 'इंद्रमालती' में काम किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

Israel: जेलों में भुखमरी पर इस्राइली सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
पश्चिम एशिया में बीते 23 माह से अधिक समय से हिंसक संघर्ष हो रहा है। गाजा पट्टी में रहने वाले लोग भुखमरी और अभूतपूर्व मानवीय संकट का सामना कर रहे हैं। भारी गोलाबारी के बीच फलस्तीनी जनता तक राहत सामग्री पहुंचाने में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
भाजपा की सांसद कार्यशाला - फोटो : ANI

VP Polls: सुबह से रात तक भाजपा की कार्यशाला में डटे रहे पीएम मोदी
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला जारी है। कल इस बैठक में एनडीए दलों के सांसद भी शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी समापन समारोह में अपना भाषण भी देंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कल के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 September 2025 Updates on amar ujala
निर्मला सीतारमण रुपये की गिरती स्थिति पर। - फोटो : अमर उजाला

डॉलर के मुकाबले क्यों कमजोर हो रहा रुपया?: सीतारमण ने बताया सरकार का रुख
अमेरिका से टैरिफ पर तनाव के बीच डॉलर लगातार मजबूती के नए आयाम गढ़ रहा है। आलम यह है कि मौजूदा समय में डॉलर इतना ताकतवर हो चुका है कि दुनिया की हर बड़ी मुद्रा के मुकाबले इसका एक्सचेंज रेट यानी इसकी 'खरीद की दर' तेजी से बढ़ी है। रुपया भी इससे अछूता नहीं है। वहीं, रुपये की लगातार गिरावट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा है कि सरकार रुपये की स्थिति पर लगातार और पैनी निगाह जमाए हुए है। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले न सिर्फ रुपया, बल्कि दुनिया की कई मुद्राएं कमजोर हुई हैं। इस दौरान उन्होंने हाल में किए गए जीएसटी सुधारों का भी जिक्र किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इन सुधारों से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed