{"_id":"6934d90c2f1c7bfeb90f9449","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-7th-december-2025-updates-on-amar-ujala-2025-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: गोवा के नाइट क्लब में बड़ा हादसा, 23 की मौत; इंडिगो की 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द, पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: गोवा के नाइट क्लब में बड़ा हादसा, 23 की मौत; इंडिगो की 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द, पढ़ें सुर्खियां
Sun, 07 Dec 2025 07:02 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी और गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को फ्लाइट देरी, रद्द होने और ऑपरेशनल चूक पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है, वरना दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के नोटिस में लिखा है कि 24 घंटे के भीतर कारण बताएं कि आपके विरुद्ध उपर्युक्त उल्लंघनों के लिए एयरक्राफ्ट रूल्स तथा नागर विमानन आवश्यकताओं के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न की जाए। एक तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लेह में दुरबुक-श्योक-दौलत बेग सड़क पर स्थित श्योक की एक महत्वपूर्ण सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री के सुबह 10:45 बजे लेह पहुंचने की संभावना है और 11 बजे सुरंग का ई-उद्घाटन किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग, 23 कर्मचारियों की मौत
नाइट क्लब में लगी भीषण आग
- फोटो : एक्स@ANI
उत्तरी गोवा में स्थित अर्पोरा गांव के एक नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को भेजा कारण बताओ नोटिस
इंडिगो
- फोटो : एएनआई (फाइल)
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को फ्लाइट देरी, रद्द होने और ऑपरेशनल चूक पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नियामक ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है, वरना दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका में और सख्त हुआ वीजा जांच: H-1B और H-4 आवेदकों को करना होगा ये काम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अपने 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे के तहत इमिग्रेशन नियमों को और सख्त कर दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काम से जुड़े वीज़ा नियमों को कड़ा कर रहे हैं और जांच प्रक्रिया को और मजबूत बना रहे हैं। इसके तहत अमेरिका की ट्रंप सरकार ने घोषणा की है कि 15 दिसंबर से H-1B वीजा और उनके परिवार (H-4) आवेदकों की जांच और कड़ी होगी। पढ़ें पूरी खबर..
कई राज्यों में शीतलहर, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदानों में बढ़ाई ठिठुरन
शिमला में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला के कोटखाई में नल से बहता पानी शीशे जैसा जम गया।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
उत्तर भारत के कई हिस्से दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही कड़ाके की ठंड, तेज शीतलहर, घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह पारा शून्य से नीचे चला गया है। अगले कुछ दिन में दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। यूपी में 5 डिग्री तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा रहा, जबकि इटावा 5.6 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पढ़ें पूरी खबर..
Leh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्योक सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लेह में दुरबुक-श्योक-दौलत बेग सड़क पर स्थित श्योक की एक महत्वपूर्ण सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री के सुबह 10:45 बजे लेह पहुंचने की संभावना है और 11 बजे सुरंग का ई-उद्घाटन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..
'हवाई' संकट के पांच दिन, उड़ानें ठप... उम्मीदें जाम, लोग बोले-आईजीआई बना रेलवे प्लेटफार्म
इंडिगो का संकट जारी
- फोटो : पीटीआई
कोई एग्जाम देने जा रहा था, कोई पहली बार अकेले सफर कर रहा था, कोई तीन साल की बच्ची को गोद में लेकर लाइन में खड़ा था। यह मंजर आईजीआई का है। जहां सिर्फ उड़ानें नहीं फंसीं, बल्कि लोगों की उम्मीदें भी फंस गई हैं। इन सबके बीच इंडिगो की लगातार कैंसिल फ्लाइटें और टिकटों के दाम में मनमानी करीब 120 फीसदी तक बढ़ोतरी यात्रियों की मुसीबतें और भी बढ़ा रही हैं। आलम यह है कि लोग दिल्ली की इस ठंड में कुर्सी पर रात बिताने को मजबूर हैं। पढ़ें पूरी खबर..
स्प्लिट कोचिंग की मांग पर भड़के कोच गंभीर, IPL टीम मालिक को लताड़ा
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों और एक आईपीएल टीम के मालिक ने लाल और सफेद गेंद के लिए अलग-अलग कोच रखने की राय दी थी। इसी पर गंभीर ने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे बयान हैरान करने वाले हैं और सभी को अपने-अपने डोमेन (दायरे) में रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
कब और कहां देख सकेंगे 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस 19
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 19 अपने आखिरी चरण में है। ऐसे में दर्शक उस पल के लिए तैयार हैं जब सलमान खान इस सीजन के विजेता का नाम बताएंगे। महीनों के टास्क, विवाद और बदलते माहौल के बाद, शो एक ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने वाला है। इसे लेकर फैंस के बीच ऑनलाइन बज बना हुआ है। मालती चाहर के बाहर होने के बाद अब टॉप पांच कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर मुकाबला है। पढ़ें पूरी खबर..
हर वाहन ने कम से कम दो बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा
राजधानी में चलने वाले हर वाहन ने कम से कम दो बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। दिल्ली में करीब 4,05,89,304 चालान पेंडिंग हैं। इस हिसाब से औसतन हर वाहन ने दो बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। हालांकि इनमें कुछ वाहन ऐसे हैं जिन्होंने ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। यूपी की एक कैब ने करीब 866 बार दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर..
पूनम को सजा दिलाना होगा मुश्किल? जानें क्या बोले अधिवक्ता
साइको किलर पूनम
- फोटो : अमर उजाला
तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या करने की आरोपी पूनम पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने पूनम के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। अब पुलिस सभी प्रकरणों की तफ्तीश में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर..