फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven Arrested in Death of Manipuri Musician C Vikram Singh After Alleged Assault in Delhi

मणिपुरी संगीतकार की हत्या का मामला: दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में; जांच जारी

Tue, 08 Sep 2026 03:32 PM IST
शिवम गर्ग एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

 दक्षिण दिल्ली में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की कथित मारपीट के बाद मौत हो गई। शोर को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग हिरासत में है।

विज्ञापन
Seven Arrested in Death of Manipuri Musician C Vikram Singh After Alleged Assault in Delhi
मणिपुरी संगीतकार की हत्या का मामला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में मणिपुर मूल के 54 वर्षीय संगीतकार और संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात शोर-शराबे को लेकर विवाद के बाद विक्रम सिंह के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी।

विज्ञापन


घटना किलोकरी गांव की बताई गई है। पुलिस के अनुसार, विक्रम सिंह ने उनके घर के सामने डिलीवरी कर्मचारियों और ढाबा कर्मियों द्वारा कथित रूप से किए जा रहे शोर पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घायल विक्रम को उनके बेटे याइफाबा ने होली फैमिली अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी विनीत कुमार के अनुसार, विवाद के बाद हुई मारपीट में विक्रम सिंह घायल हुए थे और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि घटना में कथित रूप से शामिल सभी आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही अदालत में मजबूत आरोपपत्र दाखिल करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी।

मणिपुरी समुदाय ने क्या मांग की?

घटना के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर समुदाय के लोगों ने जल्द न्याय की मांग की है। पड़ोसियों और समुदाय के सदस्यों ने विक्रम सिंह को एक अच्छे इंसान, गायक, गिटारिस्ट और संगीत शिक्षक के रूप में याद किया। कुछ लोगों ने पूर्वोत्तर के लोगों के साथ कथित भेदभाव को लेकर भी चिंता जताई। किरेन रिजिजू ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग भी भारत के नागरिक हैं और इस घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। रिजिजू के मुताबिक, विक्रम सिंह के पार्थिव शरीर को बुधवार को मणिपुर ले जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में तेजी से कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed