Top News: SMS अस्पताल जयपुर में लगी आग; CM ममता दार्जिंलिंग जाएंगी; सिरप से मौत पर सरकार सख्त; आज की सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दार्जिलिंग का दौरा करेंगी, जहां हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन में 23 लोगों की जान चली गई। लेह में 12वीं तक के स्कूल आज से खुल जाएंगे और सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलेंगी, साथ ही सार्वजनिक बसें भी चलेंगी। इसके अलावा, सिरप से हुई मौतों के मामलों पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है और स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ अहम बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
भारतीय नौसेना में आज आईएनएस एंड्रोथ को शामिल किया जाएगा, जो दुश्मनों की पनडुब्बियों को पानी में तबाह करने में सक्षम है। कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस पर हमला के बाद 13 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई गई और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।
लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में मॉब लिंचिंग के शिकार युवक के परिवार से बात कर इंसाफ दिलाने का संकल्प व्यक्त किया। खेल के मैदान पर भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा, जिसमें बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन दिखा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
जयपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर...
लेह में आज से खुल जाएंगे 12वीं तक के स्कूल
दार्जिलिंग में बारिश-भूस्खलन: अबतक 23 मौतें, आज CM ममता का दौरा
भारतीय नौसेना में आज शामिल होगा आईएनएस एंड्रोथ
सिरप से हुई मौतों पर केंद्र सख्त
मध्य प्रदेश-राजस्थान में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से दवा फैक्टरियों की जांच में कोई ढिलाई न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में तय किया गया कि देश के हर जिले में औषधि नियंत्रक अधिकारी दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल
राहुल गांधी ने मृतक युवक के परिवार से की बात
तिब्बत के माउंट एवरेस्ट पर भारी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर राज्यस भा चुनाव की अधिसूचना आज
जम्मू-कश्मीर में आज से सियासी मौसम भी बदलने वाला है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है। राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल आयोग ने पहले ही जारी कर दिया है। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटें हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान चारों खाने चित्त
अब हेलीकॉप्टर-रसायन का उपयोग कर रही ट्रंप सरकार
शिकागो में संघीय इमिग्रेशन एजेंट्स ने हाल के हफ्तों में अपनी कार्रवाई और भी आक्रामक बना दी है। हेलीकॉप्टर से अपार्टमेंट पर छापा, स्कूल के पास रासायनिक एजेंट का इस्तेमाल और अस्पताल में सिटी काउंसिल के सदस्य को हाथकड़ी में डालना ऐसे घटनाओं में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बिग बॉस तमिल का 9वां सीजन शुरू
'बिग बॉस तमिल सीजन 9' का प्रीमियर 5 अक्तूबर, 2025 से शुरू हुआ है। इस शो को दर्शक विजय टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। पढ़ें पूरी खबर...
ओजोन प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर और मुंबई सर्वाधिक प्रभावित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ताजा रिपोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ग्राउंड-लेवल ओजोन प्रदूषण के खतरनाक स्तर को उजागर किया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
टीकों ने बचाई 1.7 करोड़ जिंदगियां
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से अब तक टीकाकरण अभियानों की वजह से लगभग 1.7 करोड़ लोगों की जान बची है। भारत में मिशन इंद्रधनुष और कोविड-19 टीकाकरण ने स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत किया है, लेकिन लोगों के बीच टीकों पर भरोसा बनाने की चुनौती जारी है। पढ़ें पूरी खबर...