फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Jaipur SMS Hospital ICU Fire Hindi Updates casualties Injuries rescue operations CM Bhajanlal Sharma

Jaipur SMS Hospital Fire: जयपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, सात मरीजों की मौत; मौके पर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा

Mon, 06 Oct 2025 04:57 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 06 Oct 2025 04:57 AM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Rajasthan Jaipur SMS Hospital ICU Fire Hindi Updates casualties Injuries rescue operations CM Bhajanlal Sharma
जयपुर में अस्पताल के ICU में आग लगने से कई मौतें - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने जानकारी दी कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। आईसीयू में भर्ती ज्यादातर मरीज पहले से ही बहुत गंभीर स्थिति में थे और कई कोमा में थे। उनके सर्वाइवल रिफ्लेक्स कमजोर थे, इसलिए उन्हें तुरंत शिफ्ट करना मुश्किल रहा। आग से निकलने वाले टॉक्सिक गैसों के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ गई। हमने उन्हें निचले फ्लोर के आईसीयू में शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन सात मरीजों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ राजस्थान सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेधम भी मौजूद थे। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री को सूचना मिली कि ICU में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 में से ज्यादातर मरीजों को बचा लिया गया है। सरकार घायलों के इलाज को प्राथमिकता दे रही है।
 
विज्ञापन

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम आग के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सिस्टम की समीक्षा भी की जा रही है।

मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर इलाज जारी
जयपुर पुलिस आयुक्त बिजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि आग लगने के कारणों का खुलासा एफएसएल (FSL) टीम की जांच के बाद ही हो सकेगा। शुरुआती जांच में यह मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट जांच के बाद ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर इलाज जारी है। मृतकों के शवों को मॉर्चरी में रखा गया है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed