फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raebareli Youth Lynching Rahul Gandhi spoke to family of youth killed vowed to ensure justice pawan khera

Raebareli Youth Lynching: राहुल गांधी ने मृतक युवक के परिवार से की बात, इंसाफ दिलाने का संकल्प लेकर कही ये बात

Mon, 06 Oct 2025 02:33 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 06 Oct 2025 02:33 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के एक पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने मॉब लिंचिंग में मारे गए युवक के परिजनों से खुद बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। क्या है रायबरेली का मॉब लिंचिंग मामला? राहुल ने पीड़ितों से क्या कहा? जानिए इन सवालों के जवाब

विज्ञापन
Raebareli Youth Lynching Rahul Gandhi spoke to family of youth killed vowed to ensure justice pawan khera
राहुल गांधी ने रायबरेली के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। हालांकि, जब उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में एक दलित के साथ हुए अमानवीय कृत्य की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। कांग्रेस पार्टी की मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इस संबंध में रविवार रात करीब 10 बजे जानकारी साझा की।
विज्ञापन


लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया युवक, मौत से पहले राहुल गांधी की याद...
अपने एक्स हैंडल पर खेड़ा ने लिखा, रायबरेली में एक दलित युवक की लिंचिंग की भयावह घटना हृदयविदारक और आक्रोशित करने वाली है। जब युवक को लाठियों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा था, युवक को अपने अंतिम क्षणों में आखिरी उम्मीद राहुल गांधी की याद आई।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने रायबरेली मॉब लिंचिंग पीड़ित परिवार से की बात
पवन खेड़ा ने एक्स पर रात 10.02 बजे लिखे इस एक्स पोस्ट में आगे बताया कि संसद में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले और वहां के लोगों को अपना परिवार मानने वाले राहुल गांधी के लिए यह त्रासदी बेहद दर्दनाक है। बकौल पवन खेड़ा, राहुल गांधी ने मृतक के पिता और भाई से व्यक्तिगत रूप से बात की है और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसक तत्वों को कानूनी रूप से दंड दिलाने पर जोर, इंसाफ का लिया संकल्प
उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने भारत में लिंचिंग (भीड़ की पिटाई) के खौफनाक सामान्यीकरण पर भी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ऐसे हिंसक तत्वों को कानूनी रूप से दंडित किया जाना चाहिए। खेड़ा के मुताबिक रायबरेली की इस घटना में पीड़ितों के साथ इंसाफ जरूर होगा, राहुल गांधी ने इस बात का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed