फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chicago Immigration Crackdown 2025: Aggressive Tactics by Federal Agents Spark Tensions

Chicago Immigration: अब हेलीकॉप्टर-रसायन का उपयोग कर रही ट्रंप सरकार, शिकागो में आक्रामक हो रहे प्रशासनिक अफसर

Mon, 06 Oct 2025 04:01 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 06 Oct 2025 04:01 AM IST
सार

Chicago Immigration: शिकागो में इमिग्रेशन एजेंट्स ने हेलीकॉप्टर और रासायनिक एजेंट का इस्तेमाल करते हुए नागरिकों और निवासियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 1000 से अधिक प्रवासी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
Chicago Immigration Crackdown 2025: Aggressive Tactics by Federal Agents Spark Tensions
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

शिकागो में संघीय इमिग्रेशन एजेंट्स ने हाल के हफ्तों में अपनी कार्रवाई और भी आक्रामक बना दी है। हेलीकॉप्टर से अपार्टमेंट पर छापा, स्कूल के पास रासायनिक एजेंट का इस्तेमाल और अस्पताल में सिटी काउंसिल के सदस्य को हाथकड़ी में डालना ऐसे घटनाओं में शामिल हैं। स्थानीय निवासी, एक्टिविस्ट और नेताओं का कहना है कि एजेंट्स की यह बढ़ती हिंसक कार्रवाई पड़ोस में तनाव और डर बढ़ा रही है। इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर ने कहा कि वे इलाके को युद्ध क्षेत्र बना रहे हैं। टीयर गैस और स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल कर डर फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर और जिप टाई से गिरफ्तारी
रविवार को साउथ साइड के एक अपार्टमेंट में 37 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। एजेंट्स ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अनमार्क्ड ट्रकों का इस्तेमाल कर बिल्डिंग को घेर लिया और दरवाजे खटखटाकर निवासियों को जगाया। माता-पिता और बच्चों को भी जिप टाई से बांधा गया। 67 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रॉड्रिक जॉनसन को भी थोड़ी देर हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि एजेंट्स ने उनका दरवाजा तोड़ दिया और उन्हें जिप टाई में बांध दिया। जब उन्होंने वॉरंट और वकील की मांग की, तो एजेंट्स ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza War: इस्राइल-हमास के बीच युद्धविराम की बढ़ने लगी उम्मीदें, मिस्र की मेजबानी में कल दोनों पक्षों की वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


रासायनिक एजेंट और हाथकड़ी का इस्तेमाल
पिछले हफ्ते एजेंट्स ने रासायनिक एजेंट का इस्तेमाल शहर की सड़कों और इमिग्रेशन ऑपरेशन्स में किया। एक स्कूल के पास के इलाके में कैनिस्टर फेंकने के कारण बच्चों को स्कूल में ही रहना पड़ा। सिटी काउंसिल सदस्य जेसी फुएंटेस को अस्पताल में हाथकड़ी में डाला गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एजेंट्स से वॉरंट दिखाने को कहा लेकिन एजेंट्स ने जवाब नहीं दिया। राज्य प्रतिनिधि लिलियन जिमेनेज ने कहा कि ICE और CBP हमारे पड़ोस में जैसे हमला कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर ऊपर मंडरा रहे थे और परिवार डर गए। ये कार्रवाई संविधान और हमारी मूल स्वतंत्रता का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें:- UK: ब्रिटेन की मस्जिद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, सुरक्षित बाहर निकले दो लोग; पीएम ने की घटना की निंदा

हजारों प्रवासियों पर कार्रवाई
पिछले महीने शिकागो क्षेत्र में इमिग्रेशन क्रैकडाउन के बाद अब तक 1,000 से अधिक प्रवासी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ट्रंप प्रशासन ने यहां नैशनल गार्ड के सैनिक तैनात करने की योजना भी बनाई है। हालांकि इनमें अमेरिकी नागरिक, कानूनी प्रवासी और बच्चे भी शामिल हैं। एजेंट्स की यह आक्रामक कार्रवाई हर दिन शहर और इसके उपनगरों में उभर रही है, जिससे 2.7 मिलियन की आबादी वाले शहर में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed