फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala

TOP News: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत; देश में मौसम का अलर्ट; पढ़ें आज की सुर्खियां

Sun, 29 Mar 2026 06:39 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है।  वहीं देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान युद्ध में उतारा त्रिपोली युद्धपोत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर.. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर में भारी बारिश, हिमाचल से ओडिशा तक चलेंगी तेज हवाएं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
मौसम में बदलाव - फोटो : ANI

देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष ने दुनियाभर में कई सारी चिंताओं को जन्म दिया है। इसी बीच अमेरिका के कई हिस्सों में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान युद्ध नीति के खिलाफ नो 'किंग्स' प्रदर्शन हुआ। पढ़ें पूरी खबर..

हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ ही यूपी की सियासत को लगे पंख

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी तकरीबन 1 साल का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण से विधानसभा चुनाव की उड़ान का आगाज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी उपराष्ट्रपति का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में अपने 'ज्यादातर सैन्य लक्ष्य' हासिल कर लिए हैं, लेकिन कुछ समय तक कार्रवाई जारी रखी जाएगी ताकि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए कमजोर किया जा सके। जेडी वेंस ने एक पॉडकास्ट में बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ईरान में लंबे समय तक रहने के पक्ष में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

एक अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल और मलबे का गलत तरीके से निपटान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियां दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
कमर जावेद बाजवा - फोटो : एएनआई
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। फरवरी में घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसके बाद वे आईसीयू में भर्ती थे। पढ़ें पूरी खबर....

दून एयरपोर्ट पर आज से समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मिली मंजूरी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

देहरादून एयरपोर्ट पर आज 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है। यह 24 अक्तूबर तक लागू रहेगा। समर शेड्यूल में कुल 34 उड़ानों को मंजूरी मिली है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानों के समय में भी परिर्वतन किया गया है। वहीं कुछ नए शहर भी देहरादून एयरपोर्ट से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...

16 ओवर में आरसीबी ने चेज किया 200+ रन का लक्ष्य

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
विराट-ईशान-पडिक्कल - फोटो : PTI

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर..

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर पाकिस्तानी लोगों ने ल्यारी के लिए आदित्य धर से मांगे 500 करोड़

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 29th March 2026 Updates on amar ujala
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म के चर्चे पाकिस्तान में भी जमकर हो रहे हैं। अब पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों ने भी फिल्म के सफल होने पर अपनी इच्छाएं जाहिर की हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed