{"_id":"69c813c3b6d7e30a530ef422","slug":"ipl-2026-rcb-vs-srh-result-royal-challengers-bengaluru-vs-sunrisers-hyderabad-key-highlights-analysis-result-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs SRH: 16 ओवर में आरसीबी ने चेज किया 200+ रन का लक्ष्य, सीजन ओपनर में कोहली-पडिक्कल और किशन के अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs SRH: 16 ओवर में आरसीबी ने चेज किया 200+ रन का लक्ष्य, सीजन ओपनर में कोहली-पडिक्कल और किशन के अर्धशतक
Sat, 28 Mar 2026 11:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:15 PM IST
सार
गत विजेता आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विराट-ईशान-पडिक्कल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विराट-पडिक्कल
- फोटो : PTI
कोहली-पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों से जीती आरसीबी
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। फिल सॉल्ट महज आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई।
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। फिल सॉल्ट महज आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट-पडिक्कल
- फोटो : PTI
इस दौरान पडिक्कल ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 26 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका स्ट्राइक रेट 234.61 का रहा। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिर में विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की सहायता से 69 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कोहली ने 33 गेंदों में अपना 64वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। टिम डेविड 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हैदराबाद के लिए डेविड पायने ने दो विकेट लिए जबकि जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड
- फोटो : PTI
हैदराबाद ने 29 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 201 रन बनाए थे। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सात और ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर आए नीतीश रेड्डी भी एक रन बना सके। 29 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी एसआरएच को कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।

ईशान किशन-अनिकेत वर्मा
- फोटो : PTI
ईशान और अनिकेत ने संभाला मोर्चा
क्लासेन 22 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। ईशान किशन 38 गेंदों पर पांच छक्कों और आठ चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। अनिकेत की पारी की वजह से ही एसआरएच 200 के पार पहुंच सकी। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।