फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala

Top News: आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी; आरओ-एआरओ परीक्षा आज और यूएस के मिशिगन में चाकूबाजी

Sun, 27 Jul 2025 07:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम मोदी इस समय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। जहां तूतीकोरिन में उन्होंने 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद आज वे त्रिची में होटल से एयरपोर्ट तक रोड शो में हिस्सा लेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से अरियालुर जाएंगे। अरियालुर में वह गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, अमेरिका में मिशिगन राज्य के ट्रैवर्स सिटी के पास एक वॉलमार्ट में शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी - फोटो : PMO

 आज आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी; राजेन्द्र चोल प्रथम के सम्मान में जारी करेंगे सिक्का
पीएम मोदी इस समय तमिलनाडु के दौरे पर हैं। जहां तूतीकोरिन में उन्होंने 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद आज वे त्रिची में होटल से एयरपोर्ट तक रोड शो में हिस्सा लेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से अरियालुर जाएंगे। अरियालुर में वह गंगईकोंडा चोलपुरम में आदि तिरुवथिरई उत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
Exam - फोटो : Adobe Stock

UPPSC: आरओ-एआरओ परीक्षा आज, ओएमआर शीट से लेकर बारकोड तक... इन बातों का रखें विशेष ध्यान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

अमेरिका में चाकूबाजी: मिशिगन के वॉलमार्ट की घटना, 11 लोग घायल
अमेरिका में मिशिगन राज्य के ट्रैवर्स सिटी के पास एक वॉलमार्ट में शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। यह जानकारी मिशिगन राज्य पुलिस के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

Conversion : छांगुर ने देहरादून में फैलाया था धर्मांतरण का बड़ा जाल, दूसरा मुकदमा दर्ज
छांगुर ने देहरादून में धर्मांतरण का बड़ा जाल फैलाया था। रानीपोखरी में दर्ज हुए मुकदमे की तफ्तीश में प्रेमनगर की एक और युवती का नाम सामने आया है जिसे छांगुर के गुर्गों ने अपने प्रभाव में लिया था। मूल रूप से बरेली की इस युवती को इस्लाम में लाने के बाद छांगुर के गुर्गे उसे दुबई भेजने की तैयारी कर रहे थे। उसे इस्लाम की शिक्षा पाकिस्तान के मौलवियों से दिलवाई जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
केएल-गिल - फोटो : PTI

IND vs ENG Day-4: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, गिल और राहुल ने संभाला मोर्चा
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लैंड को 311 रन की बढ़त मिली। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

US: ट्रंप की कंबोडिया-थाईलैंड को चेतावनी, लड़ाई नहीं रुकी तो नहीं करेंगे व्यापार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कंबोडिया और थाईलैंड से सीमा संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने युद्धविराम की घोषणा नहीं की तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संघर्ष उन्हें भारत और पाकिस्तान की याद दिलाता है, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक रुकवाने का दावा किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच छिड़ा संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला

Thailand-Cambodia: फिर विवादों के केंद्र में प्रीह विहिअर शिव मंदिर
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दशकों पुराना सीमा विवाद एक बार फिर सतह पर आ गया है और इसका केंद्रबिंदु बना है प्रीह विहिअर मंदिर। एक प्राचीन हिंदू तीर्थ जो कभी खमेर साम्राज्य के वैदिक वैभव का प्रतीक था। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पूरा विवाद एक सदी से भी ज्यादा पुराना है। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार कंबोडिया के उत्तरी पठार पर खड़ी चट्टानों पर स्थित प्रीह विहिअर मंदिर को 9वीं से 12वीं सदी के बीच खमेर शासकों ने भगवान शिव को समर्पित कर बनवाया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
गाजा में फैल रही भुखमरी - फोटो : AP/PTI

गाजा में भूख से रोते-रोते मर गई मासूम: जन्म से भी कम रह गया था वजन
गाजा पट्टी में भुखमरी से हालात विकट हो गए हैं। बच्चे भूख से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं, और वयस्कों को रोजाना भूख मिटाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। ऐसी ही एक कहानी है पांच महीने की बच्ची जैनब अबू हलीब की, जिसने भूख के चलते रो-रोकर दम तोड़ दिया। मां एसरा अबू हलीब ने अपनी पांच महीने की बेटी को आखिरी बार चूमा और रो पड़ी। बच्ची का वजन अब उसके जन्म के समय से भी कम रह गया था। इस बच्ची की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में गृहमंत्री शाह। - फोटो : पीटीआई

Amit Shah: 'पड़ोसियों के चलते बनी रहेंगी भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां'
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत के भू-राजनीतिक पड़ोस को देखते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां बनी रहेंगी आठवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (एनएसएससी) में समापन भाषण देते हुए शाह ने यह भी कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर न केवल आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की पुष्टि की है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये इसे दुनिया के सामने पेश भी किया है। शाह ने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से 'सुरक्षा, सजगता और समन्वय' के आदर्श वाक्य को अपनाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने करगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों और बीएसएफ के प्रयासों को सलाम किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
इस्राइल हिजबुल्ला संघर्ष (फाइल) - फोटो : एएनआई

इस्राइली हमलों में हिजबुल्ला कमांडर अली अब्द अल-कादर इस्माइल ढेर, IDF ने किया दावा
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच, इस्राइल रक्षा बलों (IDF) ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर अली अब्द अल-कादर इस्माइल को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि यह हमला लेबनान के बिंट जेबिल सेक्टर में किया गया। आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि इस्माइल उन कमांडरों में से एक था जो दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27 July 2025 Updates on amar ujala
Asia Cup - फोटो : Amar Ujala

Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप में कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत? सामने आईं तारीखें
एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed