फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump warns Cambodia and Thailand US will not do business if border conflict does not stop

US: ट्रंप की कंबोडिया-थाईलैंड को चेतावनी, लड़ाई नहीं रुकी तो नहीं करेंगे व्यापार; भारत-पाक संघर्ष पर भी बोले

Sun, 27 Jul 2025 01:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 01:48 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड को चेतावनी दी है कि अगर दोनों ने युद्धविराम नहीं किया तो अमेरिका उनके साथ व्यापार समझौता नहीं करेगा। इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संघर्ष उन्हें भारत और पाकिस्तान की याद दिलाता है। 

विज्ञापन
Donald Trump warns Cambodia and Thailand US will not do business if border conflict does not stop
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कंबोडिया और थाईलैंड से सीमा संघर्ष को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने युद्धविराम की घोषणा नहीं की तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संघर्ष उन्हें भारत और पाकिस्तान की याद दिलाता है, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक रुकवाने का दावा किया था। 

विज्ञापन


ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा,  'मैंने अभी कंबोडिया के प्रधानमंत्री से बात की और उनसे थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने की अपील की। अब मैं थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात करने जा रहा हूं, ताकि युद्ध और हिंसा खत्म हो सके।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Conflict: थाईलैंड-कंबोडिया में सीमा पर तनाव जारी, अब तक 33 की मौत; सहयोगी दलों ने की युद्धविराम की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई देश युद्ध कर रहा है, तो अमेरिका उसके साथ व्यापार नहीं करेगा: ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा, संयोग से हम दोनों देशों के साथ व्यापार की बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अगर कोई देश युद्ध कर रहा है, तो अमेरिका उसके साथ व्यापार नहीं करेगा, और मैंने उन्हें ये बात साफ-साफ बता दी है। थाईलैंड के साथ बातचीत थोड़ी देर में होगी। कंबोडिया के साथ बातचीत हो चुकी है। थाईलैंड की बातों के बाद हम फिर से बातचीत कर सकते हैं। मैं इस मुश्किल हालात को सुलझाने की कोशिश कर रहा हूं।


दोनों देशों से बातचीत के बाद शांति और युद्धविराम की उम्मीद
ट्रंप ने आगे कहा कि इस युद्ध में कई लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोक दिया गया था। इसके तुरंत बाद, ट्रंप ने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात की और कहा कि, 'कंबोडिया की तरह, वे भी युद्धविराम चाहते हैं। यह बातचीत अच्छी रही। अब मैं यह संदेश कंबोडिया को फिर से भेजूंगा। दोनों देशों से बात करने के बाद, शांति और युद्धविराम की उम्मीद बन रही है। जल्द ही नतीजा देखने को मिलेगा।'

ये भी पढ़ें: India-Maldives Ties: राष्ट्रपति मुइज्जू ने की पीएम मोदी की सराहना, कहा- और भी मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध

दोनों पक्ष युद्धविराम की मांग कर रहे: ट्रंप
एक अन्य पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष युद्धविराम की मांग कर रहे हैं, लेकिन जब तक लड़ाई बंद नहीं हो जाती, अमेरिका व्यापार पर बात नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'मैंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से बातचीत में थाईलैंड की राय भी साझा की। दोनों देश अब जल्द मिलने और युद्ध खत्म करने पर सहमत हैं। अमेरिका को उनके साथ व्यापार करना सम्मान की बात लगेगी, लेकिन तभी जब शांति हो जाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed