फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup to be held in UAE from Sept 9 to 28 India Pakistan clashes on Sept 14 and 21 Know all about it

Asia Cup IND vs PAK: एशिया कप में कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत? सामने आईं तारीखें, देखिए पूरा शेड्यूल

Sat, 26 Jul 2025 07:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Jul 2025 07:07 PM IST
सार

पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है। 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में आयोजन स्थल का फैसला किया गया। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Asia Cup to be held in UAE from Sept 9 to 28 India Pakistan clashes on Sept 14 and 21 Know all about it
Asia Cup - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का एलान कर दिया। पुरुष क्रिकेट टीम के बीच होने वाला एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विज्ञापन

भारत के अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ
टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाने की संभावना है। भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को ग्रुप-ए में रखा गया है। ऐसे ही श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप-बी में हैं। एसीसी 19 मैचों के इस टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीमों को अनुमति देगा। मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा
इससे पहले नकवी ने 'एक्स' पर टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा की। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। नकवी ने पोस्ट किया, 'मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों का एलान करते हुए खुशी हो रही है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।'

विज्ञापन

आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को हुआ
एशिया कप के लिए आयोजन स्थल का फैसला 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में किया गया था। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया था।

Asia Cup to be held in UAE from Sept 9 to 28 India Pakistan clashes on Sept 14 and 21 Know all about it
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI

टूर्नामेंट का मेजबान बीसीसीआई
बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।  

तीन बार भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जहां दोनों एक बार भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर फोर चरण में एक-दूसरे के खिलाफ एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके बीच तीसरी मुकाबला भी खेला जा सकता है।

Asia Cup to be held in UAE from Sept 9 to 28 India Pakistan clashes on Sept 14 and 21 Know all about it
एशिया कप - फोटो : ANI
टी20 प्रारूप ही क्यों?
एशिया कप का यह संस्करण टी20 प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। चूंकि, अगला आईसीसी टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप है, ऐसे में परंपरा के हिसाब से इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

हर बार की विजेता टीम
साल प्रारूप मेजबान विजेता उप-विजेता
1984 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1986 वनडे श्रीलंका श्रीलंका पाकिस्तान
1988 वनडे बांग्लादेश भारत श्रीलंका
1990-91 वनडे भारत भारत श्रीलंका
1995 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1997 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2000 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान श्रीलंका
2004 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2008 वनडे पाकिस्तान श्रीलंका भारत
2010 वनडे श्रीलंका भारत श्रीलंका
2012 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 वनडे बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान
2016 टी20 बांग्लादेश भारत बांग्लादेश
2018 वनडे यूएई भारत बांग्लादेश
2022 टी20 यूएई श्रीलंका पाकिस्तान
2023 वनडे पाकिस्तान
श्रीलंका
भारत श्रीलंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed