फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala

Top News: ISS के लिए उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला; दिल्ली में मानसून की दस्तक और BJP मनाएगी संविधान हत्या दिवस

Wed, 25 Jun 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज यानी बुधवार को इतिहास रचने को तैयार हैं। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण 25 जून को होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। दिल्ली में बुधवार तक दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून के प्रभाव से पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल को अन्यायकाल बताया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का लाया आपातकाल असल में कांग्रेस का अन्यायकाल था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, टिबोर कापू और शुभांशु शुक्ला - फोटो : x/@SpaceX

Axiom-4: इतिहास रचने को तैयार शुभांशु शुक्ला; आज अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज यानी बुधवार को इतिहास रचने को तैयार हैं। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण 25 जून को होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
बारिश - फोटो : अमर उजाला।

Rain: दिल्ली में मानसून की दस्तक आज; 16 राज्यों में बारिश
राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। दिल्ली में बुधवार तक दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून के प्रभाव से पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। गुजरात के सूरत शहर में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और पूरा शहर दरिया में बदल गया है। देश के मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भाग में अगले सात दिनों के दौरान और उत्तर-पश्चिम में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग राज्यों के लिए यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI

Emergency Anniversary : भाजपा आज मनाएगी संविधान हत्या दिवस
गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल को अन्यायकाल बताया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का लाया आपातकाल असल में कांग्रेस का अन्यायकाल था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
आपातकाल - फोटो : Amar Ujala

50 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल
साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 49 साल पूरे हो गए। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के 49 साल पूरे होने पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। इसी के साथ विपक्षी पार्टी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने और उसे बार-बार नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाले संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उठाई गई आवाजों को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। भाजपा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र में एक काला अध्याय बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
अमेरिकी हवाई हमले के बाद तबाह हुआ ईरान का फोर्डो परमाणु केंद्र (फाइल) - फोटो : पीटीआई

Report: अमेरिकी हमलों के बाद भी ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं
अमेरिकी हमलों के बाद भी ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, बल्कि इसमें कुछ महीनों की देरी हुई है। यह खुलासा अमेरिका की नई खुफिया रिपोर्ट में हुआ है। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
ईरान से नई दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिक - फोटो : X@MEAIndia

Operation Sindhu: 282 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा एक और विशेष विमान
संकटग्रस्त ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत मंगलवार देर रात ईरान के मशहद से एक और विशेष उड़ान 282 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंची। सुरक्षित वतन वापसी पर संकटग्रस्त ईरान से निकलने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे। किसी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया तो किसी ने भारतीय दूतावास की जमकर सराहना की। ऑपरेशन सिंधू के तहत अब तक ईरान से 2858 भारतीय नागिरकों को निकाला जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
विश्वास सारंग - फोटो : Amar Ujala

'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग; मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा
विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। यह संवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

ईरान से संघर्ष समाप्ति को नेतन्याहू ने बताया ऐतिहासिक जीत
इस्राइल और ईरान के बीच आखिरकार 12वें दिन संघर्ष विराम हो गया है। ट्रंप के युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान और इस्राइल दोनों ने ही इसे स्वीकार करने की पुष्टि की थी। दोनों देशों की बीच युद्ध विराम कराने में खाड़ी के देश कतर ने अहम भूमिका निभाई। कतर की मध्यस्थता से ही दोनों देश हमले रोकने के लिए राजी हुए। वहीं, इस संघर्षविराम के बाद इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की है। साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया।  पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

Golden Spike: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट का खिताब
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में  गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से खिताब जीत लिया है। नीरज ने शानदार प्रदर्शन किया और वह शीर्ष पर रहे। यह वही टूर्नामेंट हैं जिसे नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता है। उन्होंने 1986 से 2006 के बीच खिताब हासिल किए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

तेहरान की सभी परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना मेरे लिए सम्मान की बात: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने ईरान और इस्राइळ के बीच युद्ध को रोकने में मदद की। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराने से पहले ईरान की सभी परमाणु साइटों और हथियारों को नष्ट करना उनके लिए 'बहुत सम्मान की बात' थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
demo - फोटो : PTI

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्टरी में आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग शाम 7.25 बजे लगी। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। डिविजनल फायर ऑफिसर ए.के. जायसवाल ने बताया कि फैक्टरी में प्लास्टिक और कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम होता है। यहां के लोगों ने हमें बताया कि 2-3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर 15 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन हम दूसरी और तीसरी मंजिल पर नहीं जा सकते। जब हम अंदर जा पाएंगे, तब देखेंगे कि कोई हताहत हुआ है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 June 2025 Updates on amar ujala
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI/BCCI

इंग्लैंड ने टेस्ट में हासिल किया अपना दूसरा बड़ा लक्ष्य, बढ़त लेने के बावजूद भारत को मिली हार
बेन डकेट के शतक और जैक क्रावली तथा जो रूट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इस तरह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। इस तरह इंग्लैंड ने अपनी धरती पर टेस्ट में दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed