फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Benjamin Netanyahu declares historic win, says Israel removed Iran's nuclear threat in 12-day war

Israel: ईरान से संघर्ष समाप्ति को नेतन्याहू ने बताया ऐतिहासिक जीत; कहा- ट्रंप से बेहतर कभी कोई मित्र नहीं मिला

Wed, 25 Jun 2025 02:15 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 25 Jun 2025 02:15 AM IST
सार

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह पीढ़ियों तक याद रहेगी, लेकिन उसे ईरान की धुरी के खिलाफ अपना अभियान पूरा करना होगा। इस्राइली पीएम कार्यालय से जारी वीडियो संदेश में कहा कि हमास को हराना होगा और गाजा में सभी बंधकों की वापसी सुनिश्चित करनी होगी।
 

विज्ञापन
Benjamin Netanyahu declares historic win, says Israel removed Iran's nuclear threat in 12-day war
बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्लाह अली खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच आखिरकार 12वें दिन संघर्ष विराम हो गया है। ट्रंप के युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान और इस्राइल दोनों ने ही इसे स्वीकार करने की पुष्टि की थी। दोनों देशों की बीच युद्ध विराम कराने में खाड़ी के देश कतर ने अहम भूमिका निभाई। कतर की मध्यस्थता से ही दोनों देश हमले रोकने के लिए राजी हुए। वहीं, इस संघर्षविराम के बाद इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की है। साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत करार दिया।  

विज्ञापन


बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह पीढ़ियों तक याद रहेगी, लेकिन उसे ईरान की धुरी के खिलाफ अपना अभियान पूरा करना होगा। इस्राइली पीएम कार्यालय से जारी वीडियो संदेश में कहा कि हमास को हराना होगा और गाजा में सभी बंधकों की वापसी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में ट्रंप से बेहतर कोई मित्र नहीं
वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो संदेश में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर कोई मित्र कभी नहीं मिला। इस दौरान ईरान पर इस्राइली हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ इस्राइल के युद्ध ने देश के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद कर दिया है। टेलीविजन पर दिए गए बयान में उन्होंने युद्ध में इस्राइल की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने नातांज और इस्फहान में परमाणु सुविधाओं के साथ-साथ अराकभारी जल रिएक्टर को भी नष्ट कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि मैं आपसे वादा करता रहा हूं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और वास्तव में... हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजराइल काट्ज़ ने की पीट हेगसेथ से बात
इस बीच, इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से बात की। उन्होंने कहा कि मैंने ईरानी परमाणु खतरे के खिलाफ इस्राइल के साथ मिलकर काम करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साहसिक निर्णय के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पीट हेगसेथ ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए इस्राइल और आईडीएफ की प्रशंसा की। इजराइल काट्ज़ ने कहा कि वार्ता के दौरान मैंने इस बात पर जोर दिया कि इजराइल युद्ध विराम का तब तक सम्मान करेगा जब तक कि दूसरा पक्ष इसका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका-इस्राइल सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए। 

युद्धविराम के बाद क्या हुआ?
मंगलवार सुबह इस्राइल ने आरोप लगाया कि ईरान ने युद्धविराम लागू होने के बाद उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागीं। ईरान की सेना ने इस बात से इनकार किया, लेकिन उत्तरी इस्राइल में विस्फोट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने दो ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। 

इसे भी पढ़ें- Iran Vs Israel: ट्रंप का दावा- सीजफायर लागू, इस्राइल नहीं करेगा हमला; ईरान फिर नहीं बना पाएगा परमाणु ठिकाने


12 दिन के संघर्ष के बाद लागू हुआ था युद्धविराम
यह संघर्ष 12 दिन पहले शुरू हुआ था, जब इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया।  इस्राइल का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान कहता है कि उसका कार्यक्रम शांतिपूर्ण है। इस बीच अमेरिका ने भी हमलों में हिस्सा लिया और ईरान के परमाणु ठिकानों पर बंकर-बस्टर बम गिराए।

युद्धविराम की कोशिश और संकट
सोमवार को ईरान ने कतर स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जवाबी हमला किया। इसके बाद ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की, जिसे दोनों देशों ने स्वीकार किया था। लेकिन ताजा हमलों के बाद इस युद्धविराम पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इस्राइल के वित्त मंत्री बेत्सालेल स्मोटरिच ने एक्स पर लिखा, 'तेहरान कांपेगा', जिससे यह साफ हो गया कि संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel: 'इसलिए नहीं मारा कि उन्हें फिजिक्स आती थी', इस्राइल ने 14 परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या की बताई वजह 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed