{"_id":"685ae5d585888a7cb20853c6","slug":"ind-vs-eng-1st-test-day-5-highlights-india-vs-england-test-match-key-highlights-analysis-record-and-stats-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड ने टेस्ट में हासिल किया अपना दूसरा बड़ा लक्ष्य, बढ़त लेने के बावजूद भारत को मिली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड ने टेस्ट में हासिल किया अपना दूसरा बड़ा लक्ष्य, बढ़त लेने के बावजूद भारत को मिली हार
Tue, 24 Jun 2025 11:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:22 PM IST
सार
IND vs ENG 1st Test Highlights Day 5: भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI/BCCI
Please wait...
विस्तार
बेन डकेट के शतक और जैक क्रावली तथा जो रूट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इस तरह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। इस तरह इंग्लैंड ने अपनी धरती पर टेस्ट में दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन
भारत ने हासिल की थी मामूली बढ़त
इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर ऑलआउट कर छह रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने आखिरी दिन आसानी से लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में बढ़त लेने में सफल रहा।

गिल की कप्तानी में पहली हार
भारतीय टीम इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में खेल रही है जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। गिल को रोहित की जगह कप्तान बनाया गया था, लेकिन कप्तान के तौर पर पहले ही मैच में उन्हें हार मिली। भारत के पास हालांकि, अभी मौका है क्योंकि यह सीरीज का पहला ही मैच था। भारत के लिए पहली पारी और दूसरी पारी में निचले क्रम ने बल्लेबाजी में अच्छा योगदान नहीं दिया था जो भारी पड़ा। वहीं, दूसरी पारी में गेंदबाज भी कमाल नहीं दिखा पाए जो हार का बड़ा कारण रहा।

गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन
भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद इस मैच को जीत नहीं सकी। भारत की हार का सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा। इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 10 विकेट लेने थे। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावली और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी।

डकेट-क्रावली की शानदार साझेदारी
भारत ने दूसरे सत्र में चार विकेट लिए, लेकिन अंत में रूट और स्मिथ ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए रूट 53 रन और जैमी स्मिथ 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से डकेट ने 149 रन, क्रावली ने 65, कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, ओली पोप ने आठ रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में खाली हाथ रहे और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की खराब शुरुआत
भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) की खराब शुरुआत की है। अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड लीड्स टेस्ट में जीत के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उनके खाते में 12 अंक हैं और अंक प्रतिशत 100 का हो गया है। भारत की तरह इंग्लैंड ने भी डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत लीड्स टेस्ट से की है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हैं। दोनों के बीच खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब भारतीय टीम को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेलना है। यह मैच दो मैच से शुरू होगा।