फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon knocks in Delhi today, rain alert in 16 states, know update in Hindi

Rain: दिल्ली में मानसून की दस्तक आज; 16 राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम सहित इन क्षेत्रों के लिए सात दिन भारी

Wed, 25 Jun 2025 06:06 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 25 Jun 2025 06:06 AM IST
सार

देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है।

विज्ञापन
Monsoon knocks in Delhi today, rain alert in 16 states, know update in Hindi
बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी को छोड़कर पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। दिल्ली में बुधवार तक दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून के प्रभाव से पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। गुजरात के सूरत शहर में सोमवार से मंगलवार की सुबह तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है और पूरा शहर दरिया में बदल गया है। देश के मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भाग में अगले सात दिनों के दौरान और उत्तर-पश्चिम में बुधवार से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग राज्यों के लिए यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार को मानसून ने हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दस्तक दे दी। वहीं, उत्तर अरब सागर के शेष भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ और हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों को भी मानसून ने कवर कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से होकर गुजर रही है। अगले 36 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मानसून पहले ही पहुंच गया है और इसके प्रभाव से इन भागों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात क्षेत्र और कोंकण में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई है। सबसे बुरा हाल सूरत शहर में बना है। शहर को आने वाले दो राजमार्गों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में चार से पांच सोसाइटी भी जलमग्न हो गई हैं। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून तक पूरे गुजरात में गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान में भी मानसून सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक 180 मिमी बारिश बारां जिले के मांगरोल में दर्ज की गई। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 25 से 27 जून के दौरान बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। 27 जून से पूर्वी राजस्थान में भी बारिश में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पकड़ी रफ्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 30 जून तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिमी यूपी में 25 और 27 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में 36 घंटों में पहुंचेगा मानसून, अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में अगले 36 घंटे में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद जताई है। इस दौराान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के आसार के चलते प्रशासन ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और मौसम की जानकारी लगातार प्राप्त करते रहने की अपील की है।

इन राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी
आईएमडी ने बताया कि देश के करीब 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और ओडिशा व दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक भी शामिल है। 30 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना भी जताई है। 

इसे भी पढ़ें- Israel: ईरान से संघर्ष समाप्ति को नेतन्याहू ने बताया ऐतिहासिक जीत; कहा- ट्रंप से बेहतर कभी कोई मित्र नहीं मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed