फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala

Top News : शुभ योग में शारदीय नवरात्रि; जीएसटी की नई दरें आज से प्रभावी और PM मोदी अरुणाचल-त्रिपुरा के दौरे पर

Mon, 22 Sep 2025 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शक्ति की आराधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज, यानी 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ हो गया है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी और मां दुर्गा की भक्ति में पूरा देश डूबा रहेगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर, शुभ मुहूर्त में घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसके अलावा, जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। वह ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा में पूजा अर्चना कर माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला

शुभ योग में शारदीय नवरात्रि आज, जानें पूजा विधि और कलश स्थापना का मुहूर्त
शक्ति की आराधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज, यानी 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ हो गया है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी और मां दुर्गा की भक्ति में पूरा देश डूबा रहेगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर, शुभ मुहूर्त में घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
जीएसटी 2.0 - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी 2.0 की नई दरें आज से प्रभावी; रसोई के सामान से लेकर दवा..वाहन तक हुए सस्ते
जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी - फोटो : instagram

PM Modi: पीएम मोदी आज अरुणाचल और त्रिपुरा के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। वह ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा में पूजा अर्चना कर माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

IND vs PAK: भारत ने एशिया कप में बरकरार रखा अपना अजेय अभियान
र्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा है और आठ दिन के अंदर दूसरी बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। भारत ने ग्रुप चरण के बाद सुपर चार में भी पाकिस्तान को धूल चटाई और इस मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की - फोटो : पीटीआई

Nepal: नेपाल की अंतरिम सरकार में पांच नए मंत्री, आज लेंगे शपथ
नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। प्रधानमंत्री कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार को नए मंत्री के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, इन सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
GST - फोटो : Amar Ujala

GST 2.0: जीएसटी की नई दरों से क्या सस्ता-महंगा होगा, किस पर लगेगा 40% टैक्स?
नवरात्रि के पहले दिन से लागू जीएसटी की नई दरों से रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के साथ गाड़ियों, एसी, टीवी, फ्रिज, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पॉलिसी और दवाइयां सस्ती हो गई हैं। खेती-किसानी के लिए जरूरी कृषि उपकरणों के दाम भी घट गए हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ करीब 413 उत्पादों की कीमतें घटने से लोगों को पहले के मुकाबले इन वस्तुओं पर कम खर्च करना पड़ेगा, जिससे उनकी बचत में बढ़ोतरी होगी। आइए ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कौन-कौन से बदलाव हुए, किसे फायदा होगा, कौन नुकसान झेलेगा, किन-किन चीजों पर 40 फीसदी टैक्स लगेगा, क्या सस्ता होगा और क्या महंगा होगा... पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
आज अमर उजाला कार्यालय में लगेगा शिविर - फोटो : अमर उजाला

Noida : अमर उजाला के शिविर में आज बनेगा महिलाओं का लर्निंग डीएल
नोएडा सेक्टर 59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगेगा। शिविर में गौतमबुद्ध नगर की महिलाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगी। महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
MSME For Bharat - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का मौका, 15 श्रेणियों में तलाशे जा रहे भारत के उत्कृष्ट एमएसएमई
क्या आपका उद्यम नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की एक मिसाल है? क्या आप चाहते हैं कि देश आपकी मेहनत और सफलता को देखे और सलाम करे? अमर उजाला ने भारत की आर्थिक रीढ़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है, एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स-2025। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
इस्राइल ने लेबनान में किया हवाई हमला - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

IDF: दक्षिण लेबनान में इस्राइल ने किया ड्रोन हमला, पांच की मौत
इस्राइल लगातार हिजबुल्लाह और उसके सहयोगियों को निशाना बना रहा है। इसी क्रम में अब उसने दक्षिण लेबनान में रविवार को हुए ड्रोन हमले किए। इन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले को लेकर जानकारी दी है।  संसद अध्यक्ष नबीह बेरी ने बताया कि मृतकों में बच्चों के पिता भी शामिल हैं, जिनके पास अमेरिकी नागरिकता थी। इस हमले में घायल दो लोगों में मृतक की पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, अमेरिकी दूतावास से अभी हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिक को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
टीईटी को लेकर विरोध करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

UP: आज से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे शिक्षक
टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकाें ने एनसीटीई नियमावली में संशोधन की मांग की है। इसके लिए शिक्षकों ने दूसरे चरण के आंदोलन की घोषणा की है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से इसकी शुरुआत नवरात्र के पहले दिन सोमवार से की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
लड़ाकू विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

नाटो सतर्क: जर्मनी-स्वीडन के फाइटर जेट ने रूसी टोही विमान को किया ट्रैक
जर्मनी और स्वीडन की वायु सेना के लड़ाकू विमानों को रविवार (स्थानीय समयानुसार) को एक रूसी निगरानी विमान को रोकने और ट्रैक करने के लिए तैनात किया गया। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह विमान बाल्टिक सागर के ऊपर अज्ञात रूप से उड़ान भर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 September 2025 Updates on amar ujala
Banke Bihari Mandir - फोटो : संवाद

Banke Bihari: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में VIP पर्ची बंद करने के बाद बदल गया दर्शन का समय
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समय को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच जहां सेवायतों ने न्यायालय की ओर रुख किया तो वहीं हाईपावर्ड कमेटी के सचिव ने मंदिर प्रबंधन को आदेश पत्र भेज दिया है, जिसमें दर्शन के समय में परिवर्तन और वीआईपी पर्ची बंद करने का आदेश दिया गया है। मंदिर प्रबंधन द्वारा दोनों आदेशों का अब पालन कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed