फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST 2.0 India Live: जीएसटी 2.0 की नई दरें प्रभावी; कांग्रेस ने बताया- डेढ़वां अवतार; जानें क्या बोले उपभोक्ता

Mon, 22 Sep 2025 03:43 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 22 Sep 2025 03:43 PM IST
खास बातें

New GST Rate Changes List Live Updates : जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा, दूध के टेट्रापैक, रोटी, खाखरा, निजी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं कुछ चीजों और 33 से अधिक जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। आम आदमी तक कर राहत पहुंचे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कड़ी निगरानी कर रही हैं।
 

विज्ञापन
GST New Rates in India Live: GST Price Drop Changes List PDF Download Cheaper Items Details News in Hindi
जीएसटी 2.0 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:01 PM, 22-Sep-2025
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई GST दरों के लागू होने पर कहा, "GST को 18% से घटाकर 5% करने से 1 लाख करोड़ से 1.5 लाख करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है... मैं प्रधानमंत्री का बहुत आभारी हूं... हम नई योजनाएं भी ला रहे हैं। देश में बचत उत्सव मनाया जा रहा है, यह 75 वर्षों में सबसे बड़ा जनहितैषी सुधार है..."
02:15 PM, 22-Sep-2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद स्थानीय व्यापारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
03:36 PM, 22-Sep-2025
जीएसटी सुधारों के कार्यान्वयन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स स्लैब को कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर घर को बचत करने में मदद मिलेगी। बचत महोत्सव शुरू हो गया है। दुकानदार और ग्राहक दोनों बहुत खुश हैं... हमें अपने दैनिक जीवन में यथासंभव स्वदेशी का उपयोग करने का एक और संकल्प लेने की आवश्यकता है।"
01:19 PM, 22-Sep-2025

अरुणाचल में पीएम बोले- यादगार बनने वाला है जीएसटी बचत उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आज से जीएसटी को हमने सिर्फ 2 स्लैब तक सीमित कर दिया है-5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। बहुत सारी चीजें अब टैक्स फ्री हो गई हैं, और बाकी चीजें भी अब सस्ती हो गई हैं। यह GST बचत उत्सव आपके लिए बहुत यादगार बनने वाला है।"
12:51 PM, 22-Sep-2025

सीएम योगी बोले- जीएसटी अर्थव्यवस्था को नई गति देगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "GST में अब तक के सबसे बड़े सुधार करके उसके दर को घटाकर 5% और 0 पर लाया गया है। अन्नदाता किसानों के लिए GST की दर को 5% लाया गया है। यह सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। आज इन GST सुधारों के लिए हमने यहां व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद भी बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर व्यापारी और उपभोक्ता उत्साह और उमंग के साथ इस आयोजन के साथ जुड़ रहा है।"
11:59 AM, 22-Sep-2025

अरुणाचल प्रदेश में रिजिजू ने गिनाए जीएसटी सुधार के लाभ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज नवरात्रि की शुरुआत हुई है। आज ऐतिहासिक दिवस इसलिए भी है कि आज GST सुधार लागू होने का पहला कार्यक्रम पीएम मोदी का अरुणाचल प्रदेश से शुरू हुआ है। अरुणाचल प्रदेश से कोई भी शुभ काम जब शुरू होता है तो वो तुरंत पूरे देश में फैल जाता है...जिससे सबको लाभ मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 AM, 22-Sep-2025
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई जीएसटी दरें लागू होने पर कहा, "सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं...पीएम मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जो इतने साल से मांग चल रही थी कि GST रेट में सुधार किया जाए। उन्होंने इस मांग को स्वीकार किया। इस सुधार से लोगों को काफी राहत मिली है।"
11:04 AM, 22-Sep-2025
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने नई जीएसटी दरों के लागू होने पर कहा, "ये जो दर कटे हैं क्या उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा या ग्राहकों को मिलेगा इस पर बड़ा सवाल है...तो ये पूरा GST सुधार नहीं है ये दूसरा अवतार नहीं बल्कि डेढ़वा अवतार है। ये लोग हर एक चीज का उत्सव मानते हैं और हमें जो ट्रंप से निपटना है उन्होंने जो टैरिफ लगाया और दूसरी तरफ हमारी वीजा को खत्म कर रहे हैं ये सब ध्यान कही और ले जाने के लिए किया जा रहा है। GST में आपने जो सुधार लाया इसमें आपको 8 साल लगा क्या 8 साल पहले आप सो रहे थे। ये आपको 8 साल पहले करना चाहिए था।"
10:44 AM, 22-Sep-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार का नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म का उपहार! मोदी जी ने देशवासियों से GST रिफॉर्म का जो वादा किया था, वह आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस GST में 390 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स में ऐतिहासिक कमी की गई है। खाद्य एवं घरेलू सामान, होम बिल्डिंग व मैटेरियल्स, ऑटोमोबाइल, कृषि, सेवाएँ, खिलौने, स्पोर्ट्स व हैंडीक्राफ्ट्स, शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, बीमा जैसे क्षेत्रों में GST में अभूतपूर्व राहत से देशवासियों के जीवन में खुशियाँ आएँगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी।"
10:32 AM, 22-Sep-2025
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और निर्मला सीतारमण ने नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा से पहले देश को दिवाली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हम इसे 'बचत उत्सव' के रूप में मना रहे हैं। जीएसटी 2.0 से 'रोटी-कपड़ा-मकान' की कीमते सस्ती होगी। यह किसानों के लिए फायदेमंद है। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर स्वास्थ्य उत्पाद और फिर शिक्षा, वाहन से जुड़े सामान तक - सब कुछ सस्ता होगा। इसलिए यह आम आदमी, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और सभी के लिए राहत लाने वाला एक बड़ा कदम है। इससे न केवल कर की दरें कम होंगी बल्कि इससे सरलीकरण भी होगा क्योंकि केवल दो स्लैब होंगे। कुल मिलाकर, यह एक अच्छा और सरल कर है, बड़ी बचत और कम कर का एक सूत्र।"
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed