फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MSME For Bharat: Opportunity to win national recognition, India's best MSMEs being searched in 15 categories

MSME For Bharat: राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का मौका, 15 श्रेणियों में तलाशे जा रहे भारत के उत्कृष्ट एमएसएमई

Thu, 25 Sep 2025 04:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत अवाॅर्ड्स-2025 के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक मुफ्त में करें रजिस्ट्रेशन, 9 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री करेंगे विजेताओं को सम्मानित।

विज्ञापन
MSME For Bharat: Opportunity to win national recognition, India's best MSMEs being searched in 15 categories
एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आपका उद्यम नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की एक मिसाल है? क्या आप चाहते हैं कि देश आपकी मेहनत और सफलता को देखे और सलाम करे? अमर उजाला ने भारत की आर्थिक रीढ़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है, एमएसएमई फॉर भारत अवार्ड्स-2025। आप दिये गए लिंक पर क्लिक करके अभी नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इसका उद्देश्य उन अनाम हीरो उद्यमियों को सामने लाना है, जो उत्पादन, नवाचार, परंपरा, सेवा या ऊर्जा के नए आयाम गढ़ते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव मजबूत कर रहे हैं। यह पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठा, इंडस्ट्री लीडर्स के साथ नेटवर्किंग और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आपकी विश्वसनीयता बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर है। 
विज्ञापन


श्रेष्ठतम की पहचान करेगी एक विश्वसनीय प्रक्रिया
हमारे साथ नॉलेज पार्टनर  के रूप में मूर सिंघी, एक अग्रणी बिज़नेस कंसल्टिंग फर्म जुड़ी है, जिसकी विरासत 85 वर्षों से अधिक पुरानी है। मूर ग्लोबल (विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अकाउंटिंग नेटवर्क) की भारतीय सदस्य फर्म होने के नाते, मूर सिंघी ने बिजनेस कंसल्टिंग, ऑडिट, टैक्स, रिस्क एडवाइजरी, एम एंड ए, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ईएसजी में गहरी विशेषज्ञता अर्जित की है। सभी आवेदनों का मूल्यांकन मूरे सिंघी द्वारा पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से किया जाएगा। यही प्रक्रिया तय करेगी कि कौन से एमएसएमई उद्यमी वास्तव में भारत के लिए नई ऊंचाइयां गढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कैसे जीत सकते हैं यह प्रतिष्ठित पुरस्कार, जानें आवेदन प्रक्रिया  

  • क्यूआर कोड स्कैन करें : क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे आवेदन पोर्टल पर पहुंचें।

  • अपनी श्रेणी चुनें : अपने व्यवसाय के अनुरूप 15 में से एक श्रेणी का चयन करें
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2025 की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन सबमिट करें

आवेदन की पात्रता

  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) संचालित कर रहे महिला और पुरुष उद्यमी आवेदन कर सकते हैं।
  • आपका उद्यम का पंजीकरण एमएसएमई श्रेणीउद्यम की स्थापना कम से कम 2 वर्ष पूर्व हुई हो।
  • दी गई 15 श्रेणियों में से किसी एक में कंपनी ने कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धि या ऊंचा मुकाम हासिल किया हो।

ये हैं पुरस्कार की प्रमुख श्रेणियां 

  • इनोवेशन, रिसर्च व डेवलपमेंट
  • मैन्यूफैक्चरिंग एक्सीलेंस
  • सोलर एवं रीन्यूएबल एनर्जी
  • डिजिटल ट्रांसफॉर्मेंशन
  • क्वालिटी एवं सस्टेनेबिलिटी
  • सर्विस एवं कस्टमर इम्पैक्ट
  • वार ओवर वेस्टेज
  • एक्सपोर्ट एवं ग्लोबल रीच
  • वुमन एंटरप्रेन्योर
  • एंटरप्रेन्योरशिप एवं स्किल डेवलपमेंट
  • एमएसएमई स्टार्टअप
  • क्रिएटिंग सोशल इम्पैक्ट
  • एम्प्लॉयमेंट जनरेशन
  • ट्रेडिशनल एवं कल्चरल इंटरप्राइजेज
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी)
  • रिड्यूशिंग कार्बन फुटप्रिंट्स 
  • सप्लाई चेन एक्सीलेंस 

भव्य समारोह में होगा सम्मान
9 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में कॉन्क्लेव, एक्सपो और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री, जीतन राम मांझी सहित केंद्रीय मंत्रियों और उद्योग जगत की अग्रणी हस्तियां इसमें अतिथि होंगे। डॉ. शुभ्रांशु आचार्य (सीएमडी, एनएसआईसी), शुभ्रांशु सिंह (पूर्व सीएमओ, टाटा मोटर्स), रजनीश कुमार (चेयरमैन, मास्टरकार्ड इंडिया) जैसे दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। अपनी सक्सेस स्टोरी को देश के सामने लाएं। इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed