फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS Summit: Foreign Delegates to Arrive in Delhi, Three Airports Ready for Aircraft Parking

ब्रिक्स सम्मेलन: राजधानी दिल्ली में उतरेंगे विदेशी मेहमान, विमानों की पार्किंग के लिए ये तीन एयरपोर्ट तैयार

Thu, 10 Sep 2026 06:00 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
BRICS Summit: Foreign Delegates to Arrive in Delhi, Three Airports Ready for Aircraft Parking
नोएडा एयरपोर्ट - फोटो : X/@myogiadityanath

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा और हवाई यातायात व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इसके लिए विमानन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और सुरक्षा एजेंसियों ने रीजनल पार्किंग और डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और राजनयिकों के वीवीआईपी विमानों की लैंडिंग, टेकऑफ और पार्किंग के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों के एयरपोर्ट तैयार रखे जाएंगे।

विज्ञापन


जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रनवे, टैक्सीवे और एप्रन (पार्किंग क्षेत्र) तैयार और टेस्टेड हैं। सूत्रों के मुताबिक, आपात स्थिति और अतिरिक्त विमानों की पार्किंग के लिए यहां 12 पार्किंग बे रिजर्व किए गए हैं। विदेशी मेहमानों के विमान दिल्ली में ही उतरेंगे। नोएडा एयरपोर्ट का इस्तेमाल खाली वीवीआईपी विमानों की सुरक्षित पार्किंग के लिए बैकअप के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बढ़ने की स्थिति में आसपास के एयरबेस और एयरपोर्ट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हिंडन एयरबेस पर वीवीआईपी विमानों के लिए करीब दस पार्किंग बे रिजर्व किए गए हैं। वहीं, जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट को आपात डायवर्जन और अतिरिक्त विमानों की पार्किंग के लिए स्टैंडबाय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed