फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala

TOP News: बिहार में NDA की प्रचंड जीत; सर्दी की बढ़ी रफ्तार; गुजरात को आज पीएम मोदी की सौगात, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 15 Nov 2025 07:23 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 15 Nov 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के साथ राजनीतिक माहौल गर्म है, जहां सामाजिक समीकरण और महिला वोटरों ने तस्वीर बदल दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात को 9,700 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात देने वाले हैं, जिसमें कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास शामिल है। मौसम की बात करें तो हिमाचल और कश्मीर में तीखी गलन बढ़ गई है, जबकि बंगाल और झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे सर्दी की रफ्तार तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महंगाई का दबाव कम करने के लिए बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों से टैक्स हटा दिए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन


 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत
एक जनसभा में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एनडीए की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए लोगों से जश्न के लिए तैयार रहने का आह्वान किया था, तब राजनीतिक पंडितों ने इसे महज कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के रूप में देखा। नतीजों ने न सिर्फ उनकी भविष्यवाणी को सही ठहराया, बल्कि साबित किया कि विपक्ष के पास ब्रांड मोदी और मोदी करिश्मा का वाकई कोई जवाब नहीं है। लोकसभा चुनाव में ब्रांड मोदी की धुंधलाई चमक चंद महीने बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार के रास्ते न सिर्फ लौट आई, बल्कि धमक पहले की तुलना में अधिक है। इसने कई मिथक भी तोड़ दिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
2005 से 2025 तक का सफर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

बिहार में बहार है, फिर नीतीशे कुमार हैं
बिहार की राजनीति में कहावत है-जहां नीतीश वहां सत्ता। इस बार के नतीजे ने इस कहावत को और मजबूती दे दी। दरअसल बीते ढाई दशक से नीतीश राज्य की राजनीति की धुरी बने हुए हैं। वैसे, उनकी राजनीति की धुरी में आधी आबादी, ईबीसी, ओबीसी का मजबूत गठजोड़ और सुशासन का नारा है। साल 2005 में छात्राओं को साइकिल देकर बाजी पलटने वाले नीतीश के इस बार दस हजारिया दांव के आगे विपक्ष की राजनीति धराशायी हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
लालू यादव की सरकार के दौरान जंगलराज की यादों ने नहीं छोड़ा पीछा। - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
राजद की उम्मीदें फिर पस्त, नहीं जीत पाए भरोसा
चुनावों में सिलसिलेवार ढंग से राजद और तेजस्वी यादव की उम्मीदें पस्त हो रही हैं। पिछली बार 2020 में तो तेजस्वी के मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए शेरवानी तक तैयार थी, लेकिन 110 सीटों के साथ विपक्ष बहुमत से दूर रह गया था। इस बार तेजस्वी ने मतगणना वाले दिन शुक्रवार सुबह से ही ढोल पीटना शुरू कर दिया और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण का न्योता तक दे डाला, लेकिन कुछ ही घंटों में रुझानों और फिर नतीजों ने न सिर्फ राजद को धराशायी किया, बल्कि तेजस्वी के सपनों को भी तार-तार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे 9,700 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आज शनिवार को गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नर्मदा जिले में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
बर्फबारी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
हिमाचल-कश्मीर में गलन, बंगाल-झारखंड में शीतलहर का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज हो रहा है। उधर, झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग (आईएमडी) ने 17 नवंबर तक शीतलहर (कोल्ड वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों से हटाए टैक्स
अमेरिका में बढ़ती महंगाई और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा आर्थिक कदम उठाते हुए बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों पर लगे शुल्क खत्म कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी एक कार्यकारी आदेश के जरिए ट्रंप प्रशासन ने इन प्रमुख खाद्य वस्तुओं को आयात शुल्क से मुक्त करने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
शिल्पा शेट्टी, धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : फेसबुक@Amitabh Shrivastava
मथुरा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा बागेश्वर बैठे हुए हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उनसे मिलने पहुंचीं हैं। बाबा से मिल कर अभिनेत्री काफी खुश हैं। अभिनेता राजपाल यादव भी शिल्पा से मिले हैं। आइए देखते हैं वीडियो में और किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
कार्तिक कुमार - फोटो : ANI
एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कार्तिक तीन साल के लिए प्रतिबंधित
एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लंबी दूरी के धावक कार्तिक कुमार को यूएस एंटी-डोपिंग एजेंसी (USADA) ने तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। अमेरिका में प्रशिक्षण के दौरान लिए गए उनके दो आउट-ऑफ-कम्पटीशन नमूनों में प्रतिबंधित एनाबॉलिक एजेंट्स की मौजूदगी पाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 15th November 2025 Updates on amar ujala
आदिवासी पंचायत (फाइल फोटो)
कल्याणकारी योजनाओं ने बदल दी जनजातीय समाज की तस्वीर
एक दशक पहले आदिवासी शब्द का जिक्र होते ही जेहन में ऐसी तस्वीर उभरती थी जो वंचित तबके से आता है, दूरदराज के गांवों में बसे इस समुदाय के बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित हैं, महिलाएं पानी की तलाश में मीलों दूर तक जाती है, अवसरों की तलाश में युवा अपने जंगलों से दूर हो रहे हैं। लेकिन अब तस्वीर एकदम बदल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed