फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Removes Tariffs on Beef, Coffee and Tropical Fruits Amid Rising Consumer Price Pressure

Trump Tariff: ट्रंप ने महंगाई के दबाव को कम करने के लिए बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों से हटाए टैक्स; राहत की आस

Sat, 15 Nov 2025 04:31 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 15 Nov 2025 04:31 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों और महंगाई के दबाव के बीच बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों पर लगे शुल्क हटाने का फैसला किया है। यह कदम हालिया चुनावों में अर्थव्यवस्था को लेकर उठी चिंताओं के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन
Trump Removes Tariffs on Beef, Coffee and Tropical Fruits Amid Rising Consumer Price Pressure
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में बढ़ती महंगाई और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा आर्थिक कदम उठाते हुए बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों पर लगे शुल्क खत्म कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी एक कार्यकारी आदेश के जरिए ट्रंप प्रशासन ने इन प्रमुख खाद्य वस्तुओं को आयात शुल्क से मुक्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

ट्रंप के इस फैसले का मकसद रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों की कीमतों में राहत पहुंचाना है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उपभोक्ता लगातार महंगाई को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला है और यह मुद्दा आम अमेरिकी परिवारों की प्राथमिक चिंता बन गया है।

विज्ञापन

हालिया चुनावों ने बढ़ाया दबाव

रिपोर्टों के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में हुए ऑफ-ईयर चुनावों में मतदाताओं ने साफ तौर पर महंगाई और आर्थिक दबाव को अपनी सबसे बड़ी चिंता बताया था। इसका सीधा असर चुनावी नतीजों पर पड़ा, जहां वर्जीनिया और न्यू जर्सी में डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिली। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह परिणाम ट्रंप प्रशासन पर आर्थिक मोर्चे पर तेजी से कदम उठाने का दबाव बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सीधे मिलेगी राहत

ट्रंप के इस निर्णय के बाद बीफ, कॉफी और ट्रॉपिकल फलों जैसे कि अनानास, आम और केले की आयात लागत घटेगी, जिससे आने वाले समय में अमेरिकी बाजार में इन उत्पादों की कीमतों में कमी देखी जा सकती है। यह आदेश उस घोषणा के बाद आया है जिसमें ट्रंप प्रशासन ने इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने के लिए प्रारंभिक समझौते किए हैं। ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि वे कॉफी पर टैरिफ कम करके इसकी सप्लाई बढ़ाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed