फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter News Cold wave in Himachal-Kashmir cold wave alert in Bengal-Jharkhand

Winter: हिमाचल-कश्मीर में गलन, बंगाल-झारखंड में शीतलहर का अलर्ट, सर्दी की रफ्तार बढ़ी

Sat, 15 Nov 2025 05:08 AM IST
लव गौर नई दिल्ली/शिमला/श्रीनगर/कोलकाता/रांची, अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/शिमला/श्रीनगर/कोलकाता/रांची, अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Sat, 15 Nov 2025 05:08 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। सर्दी की रफ्तार बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Winter News Cold wave in Himachal-Kashmir cold wave alert in Bengal-Jharkhand
बर्फबारी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज हो रहा है। उधर, झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग (आईएमडी) ने 17 नवंबर तक शीतलहर (कोल्ड वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को धूप खिलने से दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन अभी भी जारी है। प्रदेश के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ताबो में रात का पारा माइनस 5.3, कुकुमसेरी में माइनस 4.1, केलांग में माइनस 3.6 और कल्पा में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 20 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को ऊना 28.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। देश के बड़े हिस्से में सर्दी की रफ्तार बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कश्मीर में रातें हुईं और सर्द कई जगह पारा माइनस में
कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री तक पहुंच गया। पहलगाम में न्यूनतम पारा माइनस 3.8 डिग्री और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में पारा 2–3 डिग्री नीचे, कई जिलों में सुबह धुंध
पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने का अनुमान है। दार्जिलिंग में 8.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों में बीरभूम के श्रीनिकेतन में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। कोलकाता में पारा 17.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। राज्य में मौसम सूखा रहने और कई इलाकों में सुबह हल्की से मध्यम धुंध की संभावना है।


ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली: बेहद खराब श्रेणी में वायु, NCR में गाजियाबाद सबसे दूषित; फरीदाबाद सबसे साफ

झारखंड में 17 तक शीतलहर का यलो अलर्ट
आईएमडी ने झारखंड के 11 जिलों रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में 17 नवंबर तक कोल्डवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। खूंटी 7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि डालटनगंज में 9.3 और रांची में 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाने और दृश्यता प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed