फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala

Top News: आज से रेल का सफर होगा महंगा; चार राज्यों में भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष और इस सप्ताह बारिश का दौर

Tue, 01 Jul 2025 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रेलवे ने एक जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में गैर-वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1 पैसा और सभी वातानुकूलित श्रेणियों का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने 24 जून को प्रस्तावित किराया संशोधन के संकेत दिए थे। हालांकि, ट्रेनों और श्रेणी श्रेणियों के अनुसार किराया तालिका वाला आधिकारिक परिपत्र सोमवार को जारी किया गया। इसके अलावा, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विमर्श का दौर तेज हो गया है। मध्य जुलाई तक नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यों में संगठन चुनाव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को मिजोरम और पुदुचेरी में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल हुआ है। इसके अलावा, भारत में मानसून का सीजन इस बार समय से पहले आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को घेर लिया। इसका असर यह हुआ है कि तटीय राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मूसलाधार वर्षा दर्ज की जा रही है। कई जिलों में तो बारिश की स्थिति को देखते हुए रेड और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

आज से रेल का सफर होगा महंगा: MST की कीमतों में बदलाव नहीं
रेलवे ने एक जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में गैर-वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1 पैसा और सभी वातानुकूलित श्रेणियों का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने 24 जून को प्रस्तावित किराया संशोधन के संकेत दिए थे। हालांकि, ट्रेनों और श्रेणी श्रेणियों के अनुसार किराया तालिका वाला आधिकारिक परिपत्र सोमवार को जारी किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

BJP: राज्यों के संगठन चुनाव के बाद सुलझेगी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गुत्थी
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विमर्श का दौर तेज हो गया है। मध्य जुलाई तक नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यों में संगठन चुनाव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को मिजोरम और पुदुचेरी में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
मौसम विभाग का इस हफ्ते का अनुमान। - फोटो : अमर उजाला

IMD: अगले एक हफ्ते में कैसा रहेगा भारत में मौसम, कहां होगी भीषण बारिश
भारत में मानसून का सीजन इस बार समय से पहले आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपने समय से नौ दिन पहले ही पूरे देश को घेर लिया। इसका असर यह हुआ है कि तटीय राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मूसलाधार वर्षा दर्ज की जा रही है। कई जिलों में तो बारिश की स्थिति को देखते हुए रेड और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
यूपी मेंं आज से खुलेंगे स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी: आज से खुलेंगे प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक स्कूल, 15 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान
प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार एक जुलाई से खुलेंगे। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ ही एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व मां समूह के सदस्य घर-घर जाएंगे। वहीं कक्षा एक से तीन तक के 45 लाख से अधिक बच्चों को नए सत्र की किताबें भी मिल जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
आज से बदल जाएंगे कई नियम। - फोटो : free pic

 ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक...आज से लागू हो रहे ये बदलाव
हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक जुलाई से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी पर लगने वाला चार्ज, क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला शुल्क, रेलवे से तत्काल टिकट बुकिंग और रेलवे किराए में फेरबदल आदि शामिल हैं। आज से जहां लंबी दूरी के रेलवे टिकट महंगे होंगे, वहीं आयकर रिटर्न भरने की तारीख भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में आपको समय रहते ही इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
कैरोलिन लेविट, प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

US: व्हाइट हाउस ने हिंद-प्रशांत में भारत को बताया महत्वपूर्ण सहयोगी
अमेरिका ने भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत उसका महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई के सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि हिंद-प्रशांत में चीन की बढ़ती भूमिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किस तरह देखते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
गाजा में खाना पाने की जद्दोजहद में फलस्तीनी। - फोटो : पीटीआई

Gaza: युद्धविराम की कोशिशों के बीच गाजा में IDF का हमला; 74 की मौत
एक ओर अमेरिका गाजा में युद्धविराम पर बात करने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस्राइली सेना वहां अपने हमले जारी रखे हुए है। सोमवार को आईडीएफ के ताजा हमलों में गाजा में 74 लोग मारे गए। गाजा में अधिकारियों ने बताया कि इस्राइली सुरक्षा बलों ने सोमवार को गाजा में बड़े पैमाने पर जहां हवाई हमले किए वहीं, खाना पाने की कोशिश कर रहे लोगों पर गोलियां भी बरसाईं। उन्होंने बताया कि आईडीएफ ने हवाई हमलों में समुद्र तट पर स्थित एक कैफे को निशाना बनाया। जहां 30 लोग मारे गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
सिंधु जल संधि पर रोक। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर फिर अलापा मध्यस्थता कोर्ट का राग, भारत से की ये अपील
पाकिस्तान ने एक बार फिर हेग स्थित मध्यस्थता कोर्ट के फैसले का राग अलापते हुए भारत से सिंधु जल संधि का पालन करने की अपील की। हालांकि भारत ने स्पष्ट कर दिया कि उसने इस संधि के विवादों को सुलझाने के मामले में मध्यस्थता कोर्ट के अधिकार को कभी मान्यता नहीं दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
आरोपी दरकशा बानो और कैफ - फोटो : अमर उजाला

UP: पैसों का लालच, धर्मांतरण और फिर आतंकी बनाने की ट्रेनिंग
प्रयागराज के फूलपुर में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने और आतंकवादी गतिविधियों में धकेलने की साजिश का खुलासा हुआ है। आरोप है कि किशोरी को केरल ले जाकर जबरन धर्मांतरण कराया गया। फिर जेहादी प्रशिक्षण में धकेलने का प्रयास किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई। 28 जून को फूलपुर थाने में मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने साजिश में शामिल युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 01 July 2025 Updates on amar ujala
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

ICC: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर साइबर अटैक, नियंत्रण में हालात
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) पर बहुत चालाकी से साइबर हमला किया गया है। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अदालत ने कहा कि वह इस हमले से हुए नुकसान को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed