फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   issue of post of national president resolved only after BJP organisational elections in states

BJP: राज्यों के संगठन चुनाव के बाद सुलझेगी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गुत्थी; उत्तर प्रदेश पर भी मंथन जारी

Tue, 01 Jul 2025 06:25 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Tue, 01 Jul 2025 06:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष के मामले में विमर्श का दौर बीते तीन दिनों से जारी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पांच और बुधवार को चार राज्यों में नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
issue of post of national president resolved only after BJP organisational elections in states
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विमर्श का दौर तेज हो गया है। मध्य जुलाई तक नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्यों में संगठन चुनाव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को मिजोरम और पुदुचेरी में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल हुआ है।

विज्ञापन


मंगलवार को मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव के साथ लद्दाख में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर जेपी नड्डा की जगह कौन लेगा इसकी गुत्थी इन चुनावों के बाद सुलझेगी। इस बीच उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष के मामले में विमर्श का दौर बीते तीन दिनों से जारी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पांच और बुधवार को चार राज्यों में नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। चूंकि मिजोरम और पुदुचेरी में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हो चुका है, ऐसे में अगले दो दिनों में 25 राज्यों को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी नया प्रदेश अध्यक्ष तय करना चाहती है।
विज्ञापन


हालांकि खास कर उत्तर प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की बुधवार से शुरू हो रही पांच देशों की यात्रा से पहले इन राज्यों में भी नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन जाएगी। प्रधानमंत्री के 8 दिवसीय यात्रा संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए विमर्श का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में हुआ नामांकन कार्यकारी अध्यक्ष
सोमवार को उत्तराखंड में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हिमाचल प्रदेश में राजीव बिंदल, आंध्रप्रदेश में पीवीएन माधवन, तेलंगाना में रामचंद्र राव और महाराष्ट्र में वर्तमान रवि चव्हाण ने नामांकन किया है। इकलौते नामांकन के कारण इनका अध्यक्ष बनना तय है। इसकी घोषणा मंगलवार को की जाएगी। इस बीच सोमवार को डॉ के बैइचुआ मिजोरम और दीपी रामालिंगम को पुडुचेरी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

आज इन राज्यों में नामांकन
इन सात राज्यों के अतिरिक्त चार राज्यों मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव व लद्दाख में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। इन राज्यों में नए अध्यक्ष को घोषणा बुधवार को की जाएगी। पार्टी की कोशिश बुधवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों में इस पद के लिए नामांकन कराने की है। इन राज्यों के संदर्भ में बैठकों का दौर जारी है।


यूपी पर फैसले के बाद ही होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
पार्टी की योजना जुलाई के मध्य और मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनाने की है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले हर हाल में उत्तर प्रदेश के संदर्भमें निर्णय लिया जाएगा। चूंकि वहां कई स्तर पर अहम बदलाव होने हैं, ऐसे में इस राज्य के संदर्भ में कई स्तर पर विमर्श हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed