{"_id":"6862e4bae294ec44340b763c","slug":"cybersecurity-attack-on-international-criminal-court-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर साइबर अटैक, नियंत्रण में हालात; 2023 में भी बनाया गया था निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ICC: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर साइबर अटैक, नियंत्रण में हालात; 2023 में भी बनाया गया था निशाना
Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, द हेग
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर पिछले सप्ताह साइबर हमला किया गया है। हालांकि, अदालत ने बताया कि घटना पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है और वह हमले से हुए नुकसान को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। इससे पहले भी 2023 में अदालत पर साइबर हमला हुआ था। उस हमले से अदालत अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाई है।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्री-पिक
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) पर बहुत चालाकी से साइबर हमला किया गया है। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अदालत ने कहा कि वह इस हमले से हुए नुकसान को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले 2023 में भी आईसीसी पर साइबर हमला हुआ था। आईसीसी अभी भी 2023 के साइबर हमले के असर से पूरी तरह उबर नहीं पाई है। उनके मुख्यालय में वाई-फाई अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस बार के हमले पर पाया काबू: अदालत
अदालत ने बताया कि इस बार की घटना पर काबू पा लिया गया है, लेकिन यह नहीं बताया कि इसका क्या असर हुआ या हमले के पीछे मकसद क्या था। अदालत ने एक बयान में कहा, 'अदालत-व्यापी प्रभाव विश्लेषण किया जा रहा है और घटना के किसी भी प्रभाव को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए जा रहे हैं।' यह हमला पिछले सप्ताह हुआ था।
विज्ञापन
अदालत का कामकाज जारी रखने के लिए किए गए उपाय: अब्दुल्ला
अदालत के प्रवक्ता फदी अल अब्दुल्ला ने बताया कि अदालत का कामकाज जारी रखने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। यह साइबर हमला उस सप्ताह हुआ, जब हेग शहर में एक सम्मेलन केंद्र में 32 नाटो देशों के नेताओं की बैठक हो रही थी, जिसमें साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उस सम्मेलन में भी बहुत कड़ी सुरक्षा रखी गई थी।
ये भी पढ़ें: Gaza: युद्धविराम की कोशिशों के बीच गाजा में IDF का हमला; 67 की मौत, खाना मांग रहे लोगों पर भी बरसाईं गोलियां
पहले भी जासूसी का निशाना बन चुकी है अदालत
अदालत ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या किसी गोपनीय जानकारी से समझौता हुआ है या नहीं। आईसीसी कई देशों में बड़ी और संवेदनशील जांच कर रही है। अदालत पहले भी जासूसी का निशाना बन चुकी है।
2022 में रूसी जासूस की साजिश को किया था नाकाम
2022 में, एक डच खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने एक रूसी जासूस की साजिश को नाकाम कर दिया था, जो एक झूठी ब्राजीलियाई पहचान के साथ अदालत में एक प्रशिक्षु के रूप में काम कर रहा था। यह व्यक्ति यूक्रेन में रूस के युद्ध अपराधों की जांच को प्रभावित करना चाहता था। अदालत ने इस सिलसिले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ युद्ध अपराध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जिसमें उन पर यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी का आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: US: व्हाइट हाउस ने हिंद-प्रशांत में भारत को बताया महत्वपूर्ण सहयोगी, कहा- PM मोदी के साथ हमारे घनिष्ठ संबंध
नेतन्याहू और गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से हुआ विवाद
हाल ही में, इस्राइल और गाजा में हमास के बीच युद्ध को लेकर अदालत ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जिससे काफी विवाद हुआ। अमेरिका ने भी नाराजगी जताई और फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत के मुख्य अभियोजक करीम खान पर प्रतिबंध लगाए थे। जून की शुरुआत में भी अमेरिका ने अदालत के चार जजों पर भी प्रतिबंध लगाए थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन