फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways increased fare, new ticket prices for AC, non-AC sleeper applicable from today, see full list

आज से बढ़ा ट्रेन का किराया: किस श्रेणी में कितने रुपये की बढ़ोतरी, क्या MST की कीमतों में भी हुआ बदलाव? जानें

Tue, 01 Jul 2025 07:45 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 01 Jul 2025 07:45 AM IST
सार

अगर आप मेल/एक्सप्रेस या एसी ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो आज यानी 1 जुलाई 2025 से आपको थोड़ा ज्यादा किराया वहन करना पड़ेगा। लेकिन रोजाना लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। रेल मंत्रालय एसी के साथ-साथ नॉन एसी ट्रेनों के किराए में इजाफा किया है, जो आज यानी 1 जुलाई 2025 से लागू हो रहा है। 

विज्ञापन
Indian Railways increased fare, new ticket prices for AC, non-AC sleeper applicable from today, see full list
Train Ticket - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे ने एक जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में गैर-वातानुकूलित श्रेणी का किराया 1 पैसा और सभी वातानुकूलित श्रेणियों का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने 24 जून को प्रस्तावित किराया संशोधन के संकेत दिए थे। हालांकि, ट्रेनों और श्रेणी श्रेणियों के अनुसार किराया तालिका वाला आधिकारिक परिपत्र सोमवार को जारी किया गया।

विज्ञापन

 

दैनिक यात्रियों के हित में उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साधारण द्वितीय श्रेणी का किराया 500 किलोमीटर तक नहीं बढ़ाया गया है और इससे अधिक दूरी के लिए टिकट की कीमतों में आधा पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। साधारण स्लीपर क्लास और प्रथम श्रेणी के यात्रियों को भी एक जुलाई से प्रति किलोमीटर आधा पैसा अधिक देना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Railways increased fare, new ticket prices for AC, non-AC sleeper applicable from today, see full list
वन्दे भारत ट्रेन

इन ट्रेनों पर भी लागू होगा किराया
रेल मंत्रालय के मुताबिक, नया किराया संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं जैसी प्रीमियर व विशेष ट्रेन सेवाओं पर भी लागू होगा।  
 

विज्ञापन

सहायक शुल्कों में बदलाव नहीं  
मंत्रालय के मुताबिक, संशोधित किराया एक जुलाई को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तिथि से पहले जारी किए गए टिकट बिना किसी किराया समायोजन के मौजूदा किराये पर वैध रहेंगे। पीआरएस, यूटीएस और मैनुअल टिकटिंग सिस्टम को तदनुसार अपडेट किया जा रहा है।
 
मंत्रालय के अनुसार, सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के लिए, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार व अन्य शुल्क अपरिवर्तित रहे हैं। इसी तरह, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू नियमों के अनुसार ही वसूला जाता रहेगा और किराया-राउंडिंग सिद्धांत मौजूदा मानदंडों के अनुसार ही रहेंगे।
 

Indian Railways increased fare, new ticket prices for AC, non-AC sleeper applicable from today, see full list
 झांसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन।

किराए में ऐसे होगी वृद्धि

  • सामान्य गैर वातानुकूलित ट्रेनें
  • श्रेणी किराया वृद्धि (प्रति किलोमीटर)
  • द्वितीय श्रेणी सामान्य आधा पैसा (500 किलोमीटर तक कोई वृद्धि नहीं)
  • शयनयान सामान्य आधा पैसा
  • प्रथम श्रेणी सामान्य आधा पैसा
  • मेल एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनें
  • द्वितीय श्रेणी सामान्य एक पैसा
  • शयनयान सामान्य एक पैसा
  • प्रथम श्रेणी सामान्य एक पैसा
  • वातानुकूलित ट्रेनें
  • एसी चेयर कार 2 पैसा
  • एसी 3 टीयर/ 3ई 2 पैसा
  • एसी 2 टीयर 2 पैसा
  • एसी प्रथम 2 पैसा

 

आधार के बिना नहीं मिलेगा तत्काल टिकट
रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग का नियम भी एक जुलाई से बदल गया है। तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी खाता आधार से लिंक है। मध्य जुलाई से ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा, जो आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा। रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- IRCTC अकाउंट से ऐसे करें आधार लिंक, वरना नहीं कर पाएंगे तत्काल ट्रेन टिकट बुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed